औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

On
School Ad

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार जिले में पहुंचीं। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में जिले की सीमा से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडी समिति के सामने भाजपा नेता नितिन अवस्थी के नेतृत्व में भी एक बड़ा स्वागत कार्यक्रम हुआ, जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला  ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला

इस अवसर पर साध्वी निरंजन ज्योति ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा संवैधानिक दायित्व देना सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय को मजबूत करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया, जो एक ऐतिहासिक कदम था। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था को कोई नहीं भूल सकता, जब दंगे और अव्यवस्था का माहौल बना रहा।

मुरादाबाद टाउन हॉल में पुलिस कर्मी की दबंगई, महिलाओं से धक्का-मुक्की और युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद टाउन हॉल में पुलिस कर्मी की दबंगई, महिलाओं से धक्का-मुक्की और युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

उन्होंने नागरिकों से देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया और कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। साथ ही धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी की आस्था का अपमान करना उचित नहीं है।

हरदोई:  PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद ये भी पढ़ें  हरदोई: PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: ओजस्वी चावला बने एडिशनल एसपी, जनपद में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुलिस प्रशासन में अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए विख्यात पुलिस क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ओजस्वी चावला बने एडिशनल एसपी, जनपद में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र

मुजफ्फरनगर। छात्र राजनीति में सक्रिय और छात्र हितों के लिए मुखर रहने वाले छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र

गाजियाबाद: एनएच-9 पर रील बनाने के चक्कर में युवती ने दांव पर लगाई जान, चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर किया स्टंट

   गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर स्टंटबाजों और रील प्रेमियों के दुस्साहस के मामले थमने का नाम नहीं...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: एनएच-9 पर रील बनाने के चक्कर में युवती ने दांव पर लगाई जान, चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर किया स्टंट

गाजियाबाद में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व परशुराम मंदिर पर जीडीए का चला पीला पंजा, मूर्ति नाले में गिरने से भड़का जन आक्रोश

   गाजियाबाद। जनपद के थाना क्षेत्र में भगवान परशुराम मंदिर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ने तूल...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व परशुराम मंदिर पर जीडीए का चला पीला पंजा, मूर्ति नाले में गिरने से भड़का जन आक्रोश

मुजफ्फरनगर: एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्नों की 'ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन

मुजफ्फरनगर। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने का एक सफर है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्नों की 'ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन

उत्तर प्रदेश

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव