मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र
छात्र हितों के लिए शुल्क विसंगति पर तत्काल कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। छात्र राजनीति में सक्रिय और छात्र हितों के लिए मुखर रहने वाले छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने शुक्रवार को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों को आ रही विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर एक 5 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा और उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।
इन प्रमुख मांगों पर रहा जोर
अमन जैन ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार से वार्ता की। मांगपत्र में मुख्य रूप से शुल्क विसंगति को लेकर एमएससी (सांख्यिकी) के परीक्षा फॉर्म में दर्शाए गए अत्यधिक शुल्क को तत्काल ठीक करने, परीक्षा फॉर्म भरते समय शुल्क का पूर्ण विवरण पोर्टल पर दर्शाने, विषम सेमेस्टर के लंबित परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने, अंकतालिका में संशोधन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग पोर्टल शुरू करने के अलावा ओएमआर आधारित परीक्षाओं में छात्रों को 'स्टूडेंट कॉपी' अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक का सकारात्मक रुख
मुलाकात के दौरान छात्र नेता अमन जैन की दलीलों को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही एमएससी सांख्यिकी के परीक्षा फॉर्म में तकनीकी खराबी के कारण बढ़े हुए शुल्क को दुरुस्त कराया। अन्य मांगों पर भी उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही अन्य समस्याओं का भी समाधान कर लिया जाएगा।
छात्रों का शोषण बर्दाश्त नहीं: अमन जैन
अमन जैन ने कहा कि छात्रों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तकनीकी खामियों के कारण छात्रों पर आर्थिक बोझ डालना अनुचित है। हमें खुशी है कि परीक्षा नियंत्रक ने हमारी मांगों पर त्वरित संज्ञान लिया है। इस अवसर पर अमन जैन के साथ मुख्य रूप से कपिल कुमार और गुलनिधेश्वर उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारी के समक्ष रखा। विश्वविद्यालय के इस कदम से एमएससी के छात्रों ने राहत की सांस ली है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां