मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ पचेंडा में भारी पंचायत, विधायक पंकज मलिक के अपमान पर भड़के समर्थक

School Ad

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के कद्दावर विधायक पंकज मलिक और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब गांवों की चौपालों तक पहुंच गई है। रालोद कोटे से मंत्री बने अनिल कुमार के समर्थकों द्वारा विधायक पंकज मलिक का पुतला दहन किए जाने के विरोध में पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव पचेंडा कला में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया और मंत्री की कार्यशैली के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया।

जाति कार्ड खेलने पर भड़के ग्रामीण

भाजपा जिला कार्यकारिणी में विश्वकर्मा समाज की अनदेखी पर रोष, सम्मानजनक भागीदारी की मांग ये भी पढ़ें  भाजपा जिला कार्यकारिणी में विश्वकर्मा समाज की अनदेखी पर रोष, सम्मानजनक भागीदारी की मांग

पंचायत में वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि विधायक पंकज मलिक ने कभी भी मंत्री की जाति को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, बल्कि उन्होंने केवल एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री अनिल कुमार खुद को 'दलित का बेटा' बताकर इस विवाद को जानबूझकर जातीय रंग देने का प्रयास कर रहे हैं ताकि अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपा सकें। पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि एक सम्मानित और गणमान्य विधायक का पुतला दहन कराना ओछी मानसिकता का परिचायक है और इसका करारा जवाब आने वाले समय में दिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर: खतौली के गांव में नकाबपोश बदमाशों का तांडव; किसान को घर के बाहर मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खतौली के गांव में नकाबपोश बदमाशों का तांडव; किसान को घर के बाहर मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात

2027 के चुनाव में हिसाब चुकता करने की चेतावनी

मुजफ्फरनगरः टिटौडा के 14 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपियों को बरी किया, सत्र न्यायालय का फैसला ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः टिटौडा के 14 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपियों को बरी किया, सत्र न्यायालय का फैसला

पचेंडा की इस महापंचायत में जुटे समर्थकों ने हुंकार भरते हुए कहा कि जिस तरीके से सत्ता के अहंकार में चूर होकर पंकज मलिक का अपमान किया गया है, उसे क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि इस अपमान का बदला वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से लिया जाएगा। गौरतलब है कि यह विवाद तब शुरू हुआ था जब मंत्री अनिल कुमार ने सपा और उसके शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की थी, जिसके जवाब में पंकज मलिक ने उन्हें 'अहंकारी' बताया था। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

पुरकाजी क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है सियासी तापमान

विधायक पंकज मलिक के समर्थन में हुई इस पंचायत ने यह साफ कर दिया है कि यह लड़ाई अब केवल दो नेताओं के बीच नहीं, बल्कि समर्थकों के सम्मान की लड़ाई बन गई है। पंचायत में वक्ताओं ने मंत्री के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने सपा को 'गुंडों की पार्टी' कहा था। समर्थकों का कहना है कि पंकज मलिक सर्वसमाज के नेता हैं और उनके पुतले फूंकर मंत्री ने अपनी हार की हताशा जाहिर की है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पूरे जिले, विशेषकर पुरकाजी क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।

Views: 241

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

भाजपा ने गोवा समेत चार राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को गोवा समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा ने गोवा समेत चार राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

अयोध्या। वासंतिक नवरात्र और हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन अयोध्या धाम में आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश

  मुंबई। अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने "सरके चुनर तेरी सरके" पर कार्रवाई के बाद अब राष्ट्रीय आयोग...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश

इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

  पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शॉर्ट मुख्यमंत्री...
देश-प्रदेश  बिहार 
इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने के लिए लगी लंबी लाइनें, प्रबंधन की सुस्ती से किसान परेशान

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के कई कोल्ड स्टोरेजों पर इन दिनों आलू रखने के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने के लिए लगी लंबी लाइनें, प्रबंधन की सुस्ती से किसान परेशान

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

अयोध्या। वासंतिक नवरात्र और हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन अयोध्या धाम में आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने के लिए लगी लंबी लाइनें, प्रबंधन की सुस्ती से किसान परेशान

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के कई कोल्ड स्टोरेजों पर इन दिनों आलू रखने के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने के लिए लगी लंबी लाइनें, प्रबंधन की सुस्ती से किसान परेशान

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कायमगंज कोतवाली पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने बुधवार को देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

लखनऊ में 9 अवैध रो-हाउस भवनों पर चला बुलडोजर, 22 अवैध निर्माण सील

  लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजनौर स्थित अवैध मॉड गैलेक्सी सिटी दिनभर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में 9 अवैध रो-हाउस भवनों पर चला बुलडोजर, 22 अवैध निर्माण सील

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव