सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी में भी 10 हजार रुपये से अधिक की गिरावट

On
School Ad

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख नजर आ रहा है। गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में ही हाजिर सोने के भाव में 320 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई। इसी तरह चांदी भी आज 10,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,57,740 रुपये से लेकर 1,57,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,44,590 रुपये से लेकर 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी के भाव में आज गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सिंगापुर गोल्ड एक्सचेंज में आज हाजिर सोना 4,989.65 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं लंदन सिल्वर मार्केट में हाजिर चांदी की कीमत 79.92 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है।

सनसनी: संदिग्ध हालात में हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में हड़कंप ये भी पढ़ें  सनसनी: संदिग्ध हालात में हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में हड़कंप

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,57,890 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,57,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,57,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल: पीएम मोदी से मिले वरुण गांधी, बदला-बदला दिखा अंदाज ये भी पढ़ें  दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल: पीएम मोदी से मिले वरुण गांधी, बदला-बदला दिखा अंदाज

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,57,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,57,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चौंकाया; सुवेंदु अधिकारी लड़ेंगे दो सीटों से, ममता को उनके गढ़ भवानीपुर में देंगे टक्कर ये भी पढ़ें  बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चौंकाया; सुवेंदु अधिकारी लड़ेंगे दो सीटों से, ममता को उनके गढ़ भवानीपुर में देंगे टक्कर

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,57,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,57,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमोजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,57,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

केरल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों में कुम्मनम राजशेखरन प्रमुख

नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी।...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
केरल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों में कुम्मनम राजशेखरन प्रमुख

पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक फिसले

मुंबई। भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती के...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक फिसले

भाजपा ने गोवा समेत चार राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को गोवा समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा ने गोवा समेत चार राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

अयोध्या। वासंतिक नवरात्र और हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन अयोध्या धाम में आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश

  मुंबई। अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने "सरके चुनर तेरी सरके" पर कार्रवाई के बाद अब राष्ट्रीय आयोग...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

अयोध्या। वासंतिक नवरात्र और हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन अयोध्या धाम में आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने के लिए लगी लंबी लाइनें, प्रबंधन की सुस्ती से किसान परेशान

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के कई कोल्ड स्टोरेजों पर इन दिनों आलू रखने के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने के लिए लगी लंबी लाइनें, प्रबंधन की सुस्ती से किसान परेशान

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कायमगंज कोतवाली पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने बुधवार को देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

लखनऊ में 9 अवैध रो-हाउस भवनों पर चला बुलडोजर, 22 अवैध निर्माण सील

  लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजनौर स्थित अवैध मॉड गैलेक्सी सिटी दिनभर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में 9 अवैध रो-हाउस भवनों पर चला बुलडोजर, 22 अवैध निर्माण सील

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव