कमर्शियल एलपीजी संकट : होटल-ढाबों के कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

On
School Ad

बरेली। शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत गहराने से होटल और फास्ट फूड कारोबार पर गंभीर असर पड़ा है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में रेस्टोरेंट और ढाबे बंद हो गए हैं, जबकि खुले प्रतिष्ठान भी सीमित संसाधनों में किसी तरह काम चला रहे हैं। गैस की कमी के चलते रसोई ठंडी पड़ने से कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

नोवेल्टी चौराहा, प्रेमनगर और मॉडल टाउन जैसे प्रमुख बाजारों में आम दिनों की चहल-पहल गायब है। यहां कई प्रसिद्ध चाट और फास्ट फूड दुकानें बंद पड़ी हैं। जिन दुकानों पर पहले ग्राहकों की भीड़ रहती थी, वहां अब सन्नाटा दिखाई दे रहा है। कारोबारियों का कहना है कि गैस न मिलने से नियमित संचालन संभव नहीं रह गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल 3% से ज्यादा टूटा, जानें पेट्रोल-डीजल पर क्या होगा असर ये भी पढ़ें  कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल 3% से ज्यादा टूटा, जानें पेट्रोल-डीजल पर क्या होगा असर

सत्कार रेस्टोरेंट के संचालक नरेश कश्यप ने बताया कि सिलेंडर न मिलने के कारण उन्हें लकड़ी की भट्टी का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे खाना बनाने में अधिक समय लग रहा है और ग्राहक भी इंतजार से बचने के लिए लौट रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो कारोबार बंद करना पड़ सकता है।

मुरादाबाद: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन का हंटर; 'एजाजी कन्फेक्शनरी' पर छापेमारी, 4 सिलेंडर बरामद कर FIR दर्ज ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन का हंटर; 'एजाजी कन्फेक्शनरी' पर छापेमारी, 4 सिलेंडर बरामद कर FIR दर्ज

कई छोटे दुकानदार अंगीठी और कोयले पर काम करने को मजबूर हैं, लेकिन इससे न तो उत्पादन की गति बन पा रही है और न ही गुणवत्ता बरकरार रह पा रही है। धुएं और धीमी आंच के कारण काम करना मुश्किल हो रहा है, जिससे नुकसान बढ़ता जा रहा है। रोज कमाने-खाने वाले कारोबारियों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है।

मुजफ्फरनगर भाजपा में 'रार': 27 सदस्यीय टीम पर अपनों ने ही उठाए सवाल; 'सदर' का दबदबा और ' 3 दागियों' की एंट्री से कार्यकर्ताओं में रोष  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर भाजपा में 'रार': 27 सदस्यीय टीम पर अपनों ने ही उठाए सवाल; 'सदर' का दबदबा और ' 3 दागियों' की एंट्री से कार्यकर्ताओं में रोष

इधर, गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी के आरोप भी लग रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कृत्रिम कमी पैदा कर सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित है और स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, कारोबारियों का कहना है कि अभी तक उन्हें राहत नहीं मिली है।

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

भोपा(मोरना)। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम कासमपुरा में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब रास्ते में शरारत...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: खतौली सीओ राम आशीष यादव व ओजस्वी चावला समेत 43 अधिकारी बने एडिशनल एसपी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण रहा। उत्तर प्रदेश शासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली सीओ राम आशीष यादव व ओजस्वी चावला समेत 43 अधिकारी बने एडिशनल एसपी

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

इटावा- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

उत्तर प्रदेश

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

इटावा- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

अमरोहा में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग पर कार्रवाई, लाइसेंस धारक पर मुकदमा

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शराब और बीयर दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  संभल   अमरोहा  
अमरोहा में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग पर कार्रवाई, लाइसेंस धारक पर मुकदमा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव