सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां दादा ने अपनी ही सगी पोती के साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भदोही अशोक कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के सरोई बाजार क्षेत्र के एक गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही लगभग साढ़े पांच वर्षीय सगी पोती के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर वादी के पिता के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि सरोई बाजार के समीप एक गांव निवासी ने गत 16 मार्च को अपनी साढ़े पांच वर्षीय पोती के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची के चीखने चिल्लाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पीड़ित मासूम के पिता ने अपने ही पिता के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बच्ची की मां कामकाज के सिलसिले में घर से बाहर निकल गई थी। इसी दौरान घर में सूनसान होने का फायदा उठाकर उसके पिता ने घटना को अंजाम दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां