जौनपुर जेल में पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद BHU रेफर

On
School Ad

जौनपुर। यूपी के जौनपुर के जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया।जिला अस्पताल के डॉक्टर रूपेश कुमार के अनुसार, उमाकांत यादव को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। जांच में उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य से अधिक पाया गया, जबकि वे पहले से ही इन बीमारियों की दवाएं ले रहे थे। ईसीजी कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू भेजा गया। विदित हो कि उमाकांत यादव वर्ष 1995 में हुए एक चर्चित हत्याकांड में सजा काट रहे हैं।

मेरठ: गैस किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ 'आप' का हल्लाबोल, एडीएम सिटी के आश्वासन पर टूटा अनशन ये भी पढ़ें  मेरठ: गैस किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ 'आप' का हल्लाबोल, एडीएम सिटी के आश्वासन पर टूटा अनशन

कार चार्जिंग से उठी चिंगारी इंदौर में घर बना मौत का फंदा एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए ये भी पढ़ें  कार चार्जिंग से उठी चिंगारी इंदौर में घर बना मौत का फंदा एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए

4 फरवरी 1995 को जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंचे जीआरपी जवानों से कहासुनी के बाद तत्कालीन विधायक के करीबी राजकुमार द्वारा सिपाही को थप्पड़ मारने से मामला और भड़क गया। पुलिस ने राजकुमार को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उमाकांत यादव अपने समर्थकों के साथ जीआरपी चौकी पहुंच गए।आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग कराई, जिसमें जीआरपी कांस्टेबल अजय सिंह की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला  ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला

मामले में हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ और जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई।लंबी सुनवाई के बाद 8 अगस्त 2022 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरद कुमार त्रिपाठी ने उमाकांत यादव सहित छह आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई और उन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।पूर्व सांसद उमाकांत यादव का राजनीतिक जीवन लंबा है लेकिन विवादों से घिरा रहा है। उनके खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अनिल अंबानी से CBI की दूसरे दिन की पूछताछ: ₹2,929 करोड़ के RCom बैंक फ्रॉड मामले में कसा शिकंजा

  नई दिल्ली। देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी से 2,929 करोड़ रुपए के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय   यह...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
अनिल अंबानी से CBI की दूसरे दिन की पूछताछ: ₹2,929 करोड़ के RCom बैंक फ्रॉड मामले में कसा शिकंजा

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

रुपया 64 पैसे गिरा, पहली बार 93 प्रति डॉलर के पार

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 64.50 रुपये प्रति डॉलर टूटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 93.5350 रुपये प्रति डॉलर...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
रुपया 64 पैसे गिरा, पहली बार 93 प्रति डॉलर के पार

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया विज्ञापनों के लिए आयोग के कड़े नियम..अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर राजनीतिक विज्ञापन देने से पहले सरकारी समिति की अनुमति जरूरी

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के मद्देनजर चुनावी विज्ञापनों और सोशल मीडिया के उपयोग...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया विज्ञापनों के लिए आयोग के कड़े नियम..अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर राजनीतिक विज्ञापन देने से पहले सरकारी समिति की अनुमति जरूरी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी में अर्जित 98300...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर की अध्यक्षता में शुक्रवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव