फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक की पत्नी ने विस्फोट की घटना को साजिश बताया

On
School Ad

फर्रुखाबाद। पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होकर हालिया विस्फोट मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी राजनीतिक लड़ाई है और पूरी घटना एक साजिश के तहत की गई है, जिसमें हमारे परिवार को फंसाया जा रहा है।

दमयंती सिंह ने बताया कि घटना 17 मार्च की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हुई, जबकि 18 तारीख को विधायक से जुड़े मामले की सुनवाई प्रस्तावित थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर घटना एक दिन पहले ही क्यों हुई, यह अपने आप में संदेह पैदा करता है।

मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार ये भी पढ़ें  मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच अभी जारी है, लेकिन उससे पहले ही उनके पुत्रों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर किसी प्रकार के विस्फोटक या बारूद की गंध न होने की बात कही थी। दमयंती सिंह के अनुसार, उनके दोनों पुत्र घटना के समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे और आईसीयू में भर्ती थे, जिसके चलते वे बयान देने की स्थिति में नहीं थे। 19 मार्च को होश में आने के बाद छोटे बेटे ने बताया कि वह घर में लाइट जलाने के लिए तहखाने में गया था। जहां उसे कुछ गंध महसूस हुई। इसके बाद दोनों बच्चों ने गैस सिलेंडर की जांच की और माचिस जलाकर देखने पर अचानक विस्फोट हो गया, जिससे दोनों झुलस गए। विस्फोट के दौरान विक्की और भैयालाल ऊपर लिंटर के नीचे दब गए थे।

वाराणसी: सिगरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार ये भी पढ़ें  वाराणसी: सिगरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार

दमयंती सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके लाइसेंसी असलहे (राइफल और पिस्टल), चार मोबाइल फोन और दो टैबलेट जब्त कर चुकी है। साथ ही उनका घर भी सील कर दिया गया है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में भारी असुविधा हो रही है। जरूरी सामान और कपड़े अंदर ही बंद हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।


छत्तीसगढ़ में रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की मौत ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की मौत

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

रुपया 64 पैसे गिरा, पहली बार 93 प्रति डॉलर के पार

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 64.50 रुपये प्रति डॉलर टूटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 93.5350 रुपये प्रति डॉलर...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
रुपया 64 पैसे गिरा, पहली बार 93 प्रति डॉलर के पार

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया विज्ञापनों के लिए आयोग के कड़े नियम..अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर राजनीतिक विज्ञापन देने से पहले सरकारी समिति की अनुमति जरूरी

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के मद्देनजर चुनावी विज्ञापनों और सोशल मीडिया के उपयोग...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया विज्ञापनों के लिए आयोग के कड़े नियम..अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर राजनीतिक विज्ञापन देने से पहले सरकारी समिति की अनुमति जरूरी

मुजफ्फरनगर: मीरापुर व रामराज में हुई अलविदा जुमे की नमाज, अलर्ट मोड पर रही पुलिस  

मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज क्षेत्र में पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर व रामराज में हुई अलविदा जुमे की नमाज, अलर्ट मोड पर रही पुलिस  

चावल-गेहूं में मजबूती, चीनी नरम; दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

   नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ गेहूं में...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
चावल-गेहूं में मजबूती, चीनी नरम; दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

उत्तर प्रदेश

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी में अर्जित 98300...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर की अध्यक्षता में शुक्रवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सहारनपुर : शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

सहारनपुर।  रमजान के  महीने में मुसलमान पूरी अकीदत्त के साथ 30 रोजे रखते हैं। आज जुम्मे को 30 वां यह...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव