गोरखपुर: ईद व अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त

गोरखपुर। आगामी त्यौहार ईद एवं अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ के निर्देशन में गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर के साथ पैदल गश्त कर भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के निर्देश दिए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने दशरथ क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि सिंह के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने त्योहार के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे शांति और भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
ये भी पढ़ें लखनऊ में जल जीवन मिशन को बूस्ट: केंद्र-राज्य के बीच एमओयू, CM योगी बोले- 14,500 गांवों में साफ पानी!जनपद पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ईद और अलविदा की नमाज सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां