मुजफ्फरनगर: मीरापुर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत मंदबुद्धि युवती को परिजनों से मिलाया
मीरापुर की महिला हेल्प डेस्क टीम ने दखिया मानवीय चेहरा

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 'मिशन शक्ति 5.0' के द्वितीय चरण के अंतर्गत मीरापुर थाना पुलिस ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। थाना मीरापुर की महिला हेल्प डेस्क टीम ने एक भटक रही मंदबुद्धि युवती को संरक्षित कर उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में चौतरफा प्रशंसा हो रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस टीम मीरापुर कस्बे में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को एक युवती संदिग्ध और असहाय अवस्था में घूमती हुई मिली। युवती की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह काफी डरी हुई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल सहारनपुर के संबंधित थाने और उचित माध्यमों से युवती के परिजनों से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही परिजन मीरापुर थाने पहुंचे, जहाँ युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सही-सलामत देख परिजनों की आँखें भर आईं और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: मोरना के जंगल में 'कुनबे' के साथ दिखी मादा तेंदुआ, 5 शावकों को देख ग्रामीणों के उड़े होशमहिला पुलिसकर्मियों ने दिखाई संवेदनशीलता
महिला हेल्प डेस्क की टीम ने युवती को थाने लाकर उसे पानी पिलाया और अत्यंत संवेदनशीलता के साथ उससे बातचीत की। पूछताछ के दौरान युवती ने अपना नाम शाहगुल पुत्री अब्दुल आहद, निवासी मोहल्ला महादेव, थाना नकुड़ (जनपद सहारनपुर) बताया।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस पुनीत और सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से सुनील कुमार मिश्र (निरीक्षक अपराध), ममता अत्री (उपनिरीक्षक) तथा महिला कांस्टेबल मधु और शोभा शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां