मुजफ्फरनगरः थाना खालापार में SSP का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

School Ad

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना खालापार का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक और मालखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन संधारण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
कम्प्यूटर कक्ष में ऑनलाइन सेवाओं और सीसीटीएनएस प्रणाली की स्थिति की जांच करते हुए उन्होंने सभी प्रविष्टियां समयबद्ध और त्रुटिरहित करने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क पर विशेष ध्यान देते हुए एसएसपी ने महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित और संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

ईद-उल-फ़ितर के मौके पर मुज़फ़्फ़रनगर क़ाज़ी तनवीर आलम का पैग़ाम ये भी पढ़ें  ईद-उल-फ़ितर के मौके पर मुज़फ़्फ़रनगर क़ाज़ी तनवीर आलम का पैग़ाम

आगन्तुक कक्ष में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका संतोषजनक समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, शस्त्रों के रख-रखाव और ड्यूटी प्रबंधन को लेकर भी सख्ती दिखाई गई।
एसएसपी ने नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस औचक निरीक्षण से थाना पुलिस में हड़कंप मचा रहा और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संकेत मिले हैं।

मुजफ्फरनगर: गौशाला के नाम पर जमीन का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात शातिर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: गौशाला के नाम पर जमीन का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात शातिर गिरफ्तार

Views: 36

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

एयर इंडिया की बड़ी चूक, 9 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी कनाडा जाने वाली फ्लाइट

नई दिल्ली। एयर इंडिया की दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही एक फ्लाइट को उड़ान भरने के करीब 9...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
एयर इंडिया की बड़ी चूक, 9 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी कनाडा जाने वाली फ्लाइट

कमर्शियल एलपीजी संकट : होटल-ढाबों के कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

बरेली। शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत गहराने से होटल और फास्ट फूड कारोबार पर गंभीर असर पड़ा है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
कमर्शियल एलपीजी संकट : होटल-ढाबों के कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कैश काउंटर में रखे रुपयों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

दैनिक राशिफल: 21 मार्च, 2026, शनिवार

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 21 मार्च, 2026, शनिवार

धन और परिवार: संतुलन में ही सफलता

आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जिस 'धन' के पीछे दिन-रात भाग रहा है, वह जीवन जीने का साधन तो...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
धन और परिवार: संतुलन में ही सफलता

उत्तर प्रदेश

कमर्शियल एलपीजी संकट : होटल-ढाबों के कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

बरेली। शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत गहराने से होटल और फास्ट फूड कारोबार पर गंभीर असर पड़ा है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
कमर्शियल एलपीजी संकट : होटल-ढाबों के कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कैश काउंटर में रखे रुपयों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव