फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद के रोल को लेकर यूपी में राजनीति गरमाई, सवालों से बचती दिखीं सपा सांसद रुचि वीरा

On
School Ad

 नई दिल्ली,। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के किरदार और उनके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों को दिखाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। अलग-अलग दलों के नेता इस फिल्म को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं, वहीं कुछ नेता ऐसे भी हैं जो फिल्म से जुड़े सवालों से किनारा करते भी दिख रहे हैं।  समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा से जब इस मुद्दे पर सवाल किया, तो वह सीधे तौर पर प्रतिक्रिया देने से बचती नजर आईं। उन्होंने सबसे पहले देशवासियों को आने वाली ईद की मुबारकबाद दी और जब फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''आज खुशी और त्योहार की बात करनी चाहिए। मुझे इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है।''

 

यूएई ने दक्षिण कोरिया को प्राथमिकता के आधार पर कच्चे तेल की आपूर्ति का किया वादा  ये भी पढ़ें  यूएई ने दक्षिण कोरिया को प्राथमिकता के आधार पर कच्चे तेल की आपूर्ति का किया वादा

मुजफ्फरनगर: SSP संजय कुमार वर्मा का सख्त संदेश; 'भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस', उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: SSP संजय कुमार वर्मा का सख्त संदेश; 'भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस', उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

इसके बाद वह कैमरे से बचते हुए कार में बैठ गईं। बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने फिल्म के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा, ''फिल्में समाज में होने वाली घटनाओं को ही दर्शाती हैं और लोगों के सामने सच को रखने का काम करती हैं। मैं अतीक अहमद को संसद के समय से जानता था और उन्हें करीब से देखा है। अगर फिल्म में उनकी कहानी दिखाई जा रही है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, यहां तक कि इसके टिकट ब्लैक में भी बिक रहे हैं। मेरी तरफ से फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कलाकारों को शुभकामनाएं।'' वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने इस फिल्म की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की फिल्में राजनीतिक प्रोपेगेंडा का हिस्सा होती हैं। उन्होंने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी के पास एक ऐसी मशीनरी है, जो अपनी मनगढ़ंत कहानियों के आधार पर फिल्में बनवाती है। फिल्मों के जरिए लोगों के मन में एक खास तरह की छवि बनाने की कोशिश की जाती है।''

मुजफ्फरनगर: खालापार में जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई दबोचे; छुरी से किया था मामा-भांजे पर वार, मेरठ रोड से गिरफ्तारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खालापार में जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई दबोचे; छुरी से किया था मामा-भांजे पर वार, मेरठ रोड से गिरफ्तारी

 

जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस मामले पर संतुलित रुख अपनाया। उन्होंने कहा, "मैं फिल्में नहीं देखता, लेकिन अब यह जिम्मेदारी सेंसर बोर्ड की है कि वह तय करे कि क्या दिखाना सही है और क्या नहीं। अगर फिल्म नियमों के तहत बनाई गई है, तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर किसी अपराध से जुड़े व्यक्ति को महिमामंडित किया जाता है, तो यह समाज के लिए गलत संदेश दे सकता है।" शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा, ''यह बहस का हिस्सा हो सकती है कि फिल्म प्रोपेगेंडा है या नहीं, लेकिन बॉलीवुड का मुख्य उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना है। ऐसी कोई बात नहीं होनी चाहिए जिससे विवाद पैदा हो या किसी की भावनाएं आहत हों।'' उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ''फिल्में सरकार नहीं बनाती, बल्कि फिल्ममेकर बनाते हैं। फिल्म बनाने वाले वही दिखाते हैं जो उन्हें लगता है कि दर्शकों को पसंद आएगा और फिल्म सफल होगी।'' 

Views: 94

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र

मुजफ्फरनगर। छात्र राजनीति में सक्रिय और छात्र हितों के लिए मुखर रहने वाले छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र

गाजियाबाद: एनएच-9 पर रील बनाने के चक्कर में युवती ने दांव पर लगाई जान, चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर किया स्टंट

   गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर स्टंटबाजों और रील प्रेमियों के दुस्साहस के मामले थमने का नाम नहीं...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: एनएच-9 पर रील बनाने के चक्कर में युवती ने दांव पर लगाई जान, चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर किया स्टंट

गाजियाबाद में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व परशुराम मंदिर पर जीडीए का चला पीला पंजा, मूर्ति नाले में गिरने से भड़का जन आक्रोश

   गाजियाबाद। जनपद के थाना क्षेत्र में भगवान परशुराम मंदिर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ने तूल...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व परशुराम मंदिर पर जीडीए का चला पीला पंजा, मूर्ति नाले में गिरने से भड़का जन आक्रोश

मुजफ्फरनगर: एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्नों की 'ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन

मुजफ्फरनगर। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने का एक सफर है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्नों की 'ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पिता ने तेरहवीं के बाद दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली के ग्राम बामनहेड़ी में एक पखवाड़े पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पिता ने तेरहवीं के बाद दर्ज कराया मुकदमा

उत्तर प्रदेश

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव