पीएसीएल (पर्ल्स ग्रुप) घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई.. दिल्ली और पंजाब में 5,046 करोड़ रुपये की 126 संपत्तियां जब्त

On
School Ad

 नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल लिमिटेड) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए 5046.91 करोड़ रुपए की 126 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। कुर्क की गई संपत्तियां मुख्य रूप से पंजाब और दिल्ली में स्थित हैं और इन्हें निवेशकों के धन से खरीदा गया बताया गया है। ईडी ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 19 फरवरी 2014 को दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी।

हरदोई:  PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद ये भी पढ़ें  हरदोई: PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद

मध्य प्रदेश: एडीजी राजा बाबू ने बताया जान को खतरा, पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा ये भी पढ़ें  मध्य प्रदेश: एडीजी राजा बाबू ने बताया जान को खतरा, पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत दर्ज की गई थी। इसके बाद में सीबीआई ने 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र दाखिल किए। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम 2002 के तहत की गई है। जांच में सामने आया कि पीएसीएल लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों ने एक अवैध सामूहिक निवेश योजना के जरिए देशभर में लाखों लोगों से 48,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई। निवेशकों को कृषि भूमि खरीद और विकास के नाम पर लुभाया गया। उन्हें ‘कैश डाउन पेमेंट’ व किस्तों के माध्यम से निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया और कई भ्रामक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। अधिकांश मामलों में निवेशकों को भूमि का वास्तविक कब्जा नहीं दिया गया और उनकी रकम भी वापस नहीं की गई।

यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी ये भी पढ़ें  यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

ईडी के अनुसार, इस धोखाधड़ी को छिपाने के लिए कई मुखौटा कंपनियों और ‘रिवर्स सेल ट्रांजेक्शन’ का सहारा लिया गया। इससे अवैध रूप से अर्जित धन को इधर-उधर स्थानांतरित कर वैध दिखाने की कोशिश की गई। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में सेबी को पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्देश दिया था, ताकि पीएसीएल लिमिटेड की संपत्तियों की बिक्री कर निवेशकों को उनका पैसा लौटाया जा सके। हालांकि जांच में बाद में यह भी सामने आया कि कंपनी की संपत्तियों का अवैध इस्तेमाल जारी था।

इस संबंध में पंजाब, जयपुर और बेंगलुरु में अतिरिक्त एफआईआर भी दर्ज की गईं। ईडी ने 2016 में ईसीआईआर दर्ज कर 2018 में पहली अभियोजन शिकायत दाखिल की थी। इसके बाद 2022, 2025 और 2026 में चार पूरक शिकायतें दायर की गईं। विशेष पीएमएलए अदालत इन सभी पर संज्ञान ले चुकी है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल 22,656.91 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी कार्रवाई की संभावना है। 

Views: 67

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुजफ्फरनगर:जानसठ में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा' की नमाज, सुरक्षा के बीच मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

जानसठ (मुजफ्फरनगर): पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज जानसठ कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:जानसठ में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा' की नमाज, सुरक्षा के बीच मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न के चलते गर्भवती महिला की मौत के मामले में अदालत ने उसके पति को दोषी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

मुरादाबाद। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार ‘जुम्मा अलविदा’ के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भारी बारिश के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

टीएमयू फिजियोथेरेपी स्टुडेंट्स की साई में एजुकेशनल विजिट, खेल विज्ञान और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों का लिया अनुभव

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
टीएमयू फिजियोथेरेपी स्टुडेंट्स की साई में एजुकेशनल विजिट, खेल विज्ञान और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों का लिया अनुभव

उत्तर प्रदेश

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न के चलते गर्भवती महिला की मौत के मामले में अदालत ने उसके पति को दोषी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

मुरादाबाद। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार ‘जुम्मा अलविदा’ के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भारी बारिश के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

टीएमयू फिजियोथेरेपी स्टुडेंट्स की साई में एजुकेशनल विजिट, खेल विज्ञान और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों का लिया अनुभव

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
टीएमयू फिजियोथेरेपी स्टुडेंट्स की साई में एजुकेशनल विजिट, खेल विज्ञान और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों का लिया अनुभव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव