नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

School Ad

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ धर्म छिपाकर दोस्ती करने, बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास के मामले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने पर कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी और विवेचक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस उपायुक्त (DCP) से स्पष्टीकरण मांगा है और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) समेत अन्य के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है मामला?

 मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली एक दलित महिला, जो नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जान-पहचान एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को पीड़िता के ही धर्म का और मध्य प्रदेश के मंदसौर का निवासी बताकर दोस्ती की। शादी का झांसा देकर आरोपी महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा और शारीरिक संबंध बनाए।

छत्तीसगढ़ में रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की मौत ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की मौत

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी दूसरे समुदाय का है और उसने धर्म छिपाकर उसे प्यार के जाल में फंसाया है, तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने लगा और बाद में नोएडा से फरार हो गया।

एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली ये भी पढ़ें  एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली

पुलिस की लापरवाही पर भड़का आक्रोश

पीड़िता का दावा है कि वह एक महीने से न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच महिला हिंदू संगठनों के संपर्क में आई। मंगलवार शाम बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाना फेस-3 का घेराव किया और पुलिस पर लापरवाही व महिला एसआई द्वारा बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला  ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला

जांच में खुली पोल, अधिकारियों पर एक्शन

वरिष्ठ अधिकारियों की जांच में पाया गया कि पुलिस ने मामले में घोर लापरवाही बरती है। प्राथमिकी में 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम' की धारा 5(3) और 'SC/ST एक्ट' की धारा 3(2)5 का समावेश नहीं किया गया था। सुसंगत धाराएं न लगाने के कारण डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वहीं, थाना प्रभारी फेस-3 पुनीत कुमार और विवेचक उप-निरीक्षक प्रीति गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसीपी सेंट्रल नोएडा-प्रथम उमेश यादव, निलंबित थाना प्रभारी और विवेचक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसकी जिम्मेदारी अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आयुक्त के इस कड़े रुख से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Views: 65

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने 'बिंदल ग्रुप' (मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड) और उनके निदेशकों के आवास व संस्थानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ धर्म छिपाकर दोस्ती करने, बलात्कार और...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर (बेहट)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकंभरी देवी के आगामी मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

गुर्जर समाज की खाप पंचायत का बड़ा फैसला: कुरीतियों के खिलाफ जंग, गांवों में निकलेंगी नशाखोरी विरोधी रैलियां

मुजफ्फरनगर । गुर्जर समाज की 'दिवड़ा खाप' की एक अहम पंचायत छपार क्षेत्र के रेत्ता नगला गांव में कैल बाबा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
गुर्जर समाज की खाप पंचायत का बड़ा फैसला: कुरीतियों के खिलाफ जंग, गांवों में निकलेंगी नशाखोरी विरोधी रैलियां

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

लखनऊ (UPPCL)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली चोरी और अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने 'बिंदल ग्रुप' (मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड) और उनके निदेशकों के आवास व संस्थानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर (बेहट)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकंभरी देवी के आगामी मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

लखनऊ (UPPCL)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली चोरी और अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

बागपत। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने गुरुवार को बागपत में चौधरी अजीत सिंह...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव