जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

On
School Ad

बागपत। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने गुरुवार को बागपत में चौधरी अजीत सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) फॉर डिजाइन एंड फैशन टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया। इस एआई आधारित केंद्र के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस केंद्र की स्थापना अपैरल मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग स्किल का
उंसिल (एएमएचएसएससी) द्वारा की गई है। उद्घाटन अवसर पर मंत्रालय और परिषद के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

चौधरी ने कहा कि यह केंद्र कौशल विकास को नई तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अपैरल क्षेत्र देश में बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने वाला सेक्टर है और इस तरह के केंद्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नए रास्ते खोलेंगे।

मेरठ: मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर महिला की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत ये भी पढ़ें  मेरठ: मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर महिला की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत

एएमएचएसएससी के चेयरमैन पद्मश्री डॉ. ए. सक्थिवेल ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को भविष्य के फैशन और अपैरल उद्योग के लिए तैयार करेगा, जहां एआई आधारित प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कुशल कार्यबल विकसित किया जाएगा।
करीब 9,000 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थापित इस केंद्र पर लगभग पांच करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। यहां तीन स्मार्ट क्लासरूम, 43 आधुनिक सिलाई मशीनें (जिनमें आठ एआई आधारित), सीएडी-सीएएम सिस्टम, 3डी डिजाइन सॉफ्टवेयर, डिजिटल वर्कस्टेशन तथा कंप्यूटरीकृत एंब्रॉयडरी यूनिट की सुविधा उपलब्ध है।

गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार ये भी पढ़ें  गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

स्वर्ण पदक पाकर भावुक हुए छात्र, बोले—टीएमयू ने दी नई पहचान और आत्मविश्वास ये भी पढ़ें  स्वर्ण पदक पाकर भावुक हुए छात्र, बोले—टीएमयू ने दी नई पहचान और आत्मविश्वास

केंद्र में आठ प्रकार के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिनमें सिलाई मशीन ऑपरेटर, फैशन डिजाइनिंग और एआई आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। एआई आधारित सिलाई मशीनें कपड़े की प्रकृति के अनुसार स्वतः सेटिंग समायोजित कर कार्य को तेज और त्रुटिरहित बनाती हैं।

एएमएचएसएससी के सीईओ आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह केंद्र विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण में सहायक होगा। इससे उन्हें कौशल के साथ आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त होगी तथा वे रोजगार के साथ उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करेगी, बल्कि ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ एमएसएमई क्षेत्र को नई तकनीक अपनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने 'बिंदल ग्रुप' (मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड) और उनके निदेशकों के आवास व संस्थानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ धर्म छिपाकर दोस्ती करने, बलात्कार और...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर (बेहट)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकंभरी देवी के आगामी मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

गुर्जर समाज की खाप पंचायत का बड़ा फैसला: कुरीतियों के खिलाफ जंग, गांवों में निकलेंगी नशाखोरी विरोधी रैलियां

मुजफ्फरनगर । गुर्जर समाज की 'दिवड़ा खाप' की एक अहम पंचायत छपार क्षेत्र के रेत्ता नगला गांव में कैल बाबा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
गुर्जर समाज की खाप पंचायत का बड़ा फैसला: कुरीतियों के खिलाफ जंग, गांवों में निकलेंगी नशाखोरी विरोधी रैलियां

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

लखनऊ (UPPCL)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली चोरी और अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने 'बिंदल ग्रुप' (मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड) और उनके निदेशकों के आवास व संस्थानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर (बेहट)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकंभरी देवी के आगामी मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

लखनऊ (UPPCL)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली चोरी और अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

बागपत। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने गुरुवार को बागपत में चौधरी अजीत सिंह...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव