सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

School Ad

सहारनपुर (बेहट)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकंभरी देवी के आगामी मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मेला परिसर का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को बैरिकेडिंग, पीए सिस्टम और पथ प्रकाश की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध और सुरक्षित होनी चाहिए। साथ ही, पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।

कार चार्जिंग से उठी चिंगारी इंदौर में घर बना मौत का फंदा एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए ये भी पढ़ें  कार चार्जिंग से उठी चिंगारी इंदौर में घर बना मौत का फंदा एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए

स्वच्छता और चिकित्सा पर विशेष फोकस

डीएम मनीष बंसल ने नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग को मेला परिसर में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, बेहतर साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में मोबाइल एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात रहें। उन्होंने यह भी कहा कि अचानक पानी आने (बाढ़ जैसी स्थिति) की स्थिति में 'चेतावनी व्यवस्था' को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को समय रहते सूचित किया जा सके।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या तैयार, संघ परंपरा से शुरू होगा नववर्ष दिवस ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या तैयार, संघ परंपरा से शुरू होगा नववर्ष दिवस

अधिकारियों की फौज रही मौजूद

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एसपी ग्रामीण सागर जैन, एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, और एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष माँ शाकंभरी देवी का मेला पिछले वर्षों की तुलना में अधिक व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम हो।

राज्यसभा सांसदों की विदाई: सभापति ने दी विदाई, सदन में भावुक हुए सदस्य ये भी पढ़ें  राज्यसभा सांसदों की विदाई: सभापति ने दी विदाई, सदन में भावुक हुए सदस्य

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने 'बिंदल ग्रुप' (मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड) और उनके निदेशकों के आवास व संस्थानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ धर्म छिपाकर दोस्ती करने, बलात्कार और...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर (बेहट)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकंभरी देवी के आगामी मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

गुर्जर समाज की खाप पंचायत का बड़ा फैसला: कुरीतियों के खिलाफ जंग, गांवों में निकलेंगी नशाखोरी विरोधी रैलियां

मुजफ्फरनगर । गुर्जर समाज की 'दिवड़ा खाप' की एक अहम पंचायत छपार क्षेत्र के रेत्ता नगला गांव में कैल बाबा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
गुर्जर समाज की खाप पंचायत का बड़ा फैसला: कुरीतियों के खिलाफ जंग, गांवों में निकलेंगी नशाखोरी विरोधी रैलियां

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

लखनऊ (UPPCL)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली चोरी और अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने 'बिंदल ग्रुप' (मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड) और उनके निदेशकों के आवास व संस्थानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर (बेहट)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकंभरी देवी के आगामी मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

लखनऊ (UPPCL)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली चोरी और अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

बागपत। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने गुरुवार को बागपत में चौधरी अजीत सिंह...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव