देवबंद में महिला पर्स कटर गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर की चोर के 11 मामले दर्ज

देवबंद (सहारनपुर)।देवबंद नगर के मीना बाजार में महिलाओं के पर्स काटकर नकदी चोरी करने वाली मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी सुरैया उर्फ आयशा पत्नी तहसीन को पुलिस ने चालान कर गिरफ्तार कर लिया है। सुरैया को नगर के मीना बाजार में महिला का पर्स काटकर नकदी चोरी करते समय कुछ महिलाओं ने रंगेहाथों पकड़ लिया था। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध जनपद मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में करीब 11 मामले दर्ज है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां