मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का शामली में बड़ा एक्शन: 15 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, बैंक्वेट हॉल और 12 दुकानें सील

मुजफ्फरनगर/शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। मंडलायुक्त सहारनपुर के मार्गदर्शन और प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना के कड़े निर्देशों पर गुरुवार को शामली के बनत और गोहरनी क्षेत्रों में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगभग 15 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को जमींदोज कर दिया गया।
बनत और गोहरनी में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
प्राधिकरण की टीम सबसे पहले ग्राम बनत में महिला डिग्री कॉलेज के समीप पहुंची, जहां सुमित कुमार द्वारा लगभग 08 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इसके बाद टीम ने ग्राम गोहरनी में बुद्धू उर्फ प्रदीप द्वारा विकसित की जा रही करीब 07 बीघा अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इन दोनों ही मामलों में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य किया जा रहा था।
बैंक्वेट हॉल और व्यावसायिक परिसर पर जड़ा ताला
ध्वस्तीकरण के साथ-साथ प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई भी प्रभावी ढंग से की। ग्राम बनत में अनिल जैन द्वारा लगभग 160 वर्गमीटर में बिना अनुमति बनाई गई 12 व्यावसायिक दुकानों को सील कर दिया गया। वहीं, ग्राम गोहरनी में बाईपास क्रॉस के पास सुखपाल सिंह द्वारा लगभग 09 बीघा भूमि पर निर्मित विशाल बैंक्वेट हॉल को भी सील कर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।
नोटिस के बाद भी नहीं रुका काम, तो हुई सख्ती
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, इन सभी अवैध निर्माणों के विरुद्ध पूर्व में नियमानुसार नोटिस जारी कर चालानी कार्रवाई की गई थी। भू-स्वामियों को ध्वस्तीकरण के आदेश भी दिए गए थे, लेकिन निर्माण न हटाने पर आज प्राधिकरण की टीम ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं के नेतृत्व में मौके पर जाकर यह कड़ी कार्रवाई की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां