नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर शशि यादव के नेतृत्व में बुधवार को सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि देश में रसोई गैस की भारी किल्लत चल रही है, गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ लगी हुई है और कई घरों में गैस सिलेंडर न मिलने के कारण चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं। आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को एक गैस सिलेंडर के लिए कई घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है और कई गुना अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि पहले से ही कमर तोड़ महंगाई का सामना कर रही जनता के लिए यह भारी संकट है। भाजपा सरकार समस्या का निदान ढूंढने के बजाय इधर-उधर की बात कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर शशि यादव ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर न उपलब्ध होने की वजह से महिला खाना नहीं बना पा रही है। गरीब परिवारों को भूखा रहना पड़ रहा है और मध्यम वर्ग के परिवारों के अधिकांश लोग बाजार से बिस्कुट आदि खरीद कर पेट भर रहे हैं। लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गैस आपूर्ति कि सुचारु व्यवस्था करने के बजाय गैस सिलेंडर की कमी न होने का झूठा दावा कर की जनता और महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। भाजपा सरकार का झूठ और फर्जी दावा कर जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियां से दूर भाग रही है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान डॉ महेंद्र नागर, इंद्र प्रधान, कृशान्त भाटी, सुनीता यादव, रूबी नागर एडवोकेट, नेहा पवार, विकास, जतन भाटी, विकास भनौता, मनोज शर्मा, ललिता यादव, प्रशांत भाटी, रईसहा खान, संजीदा बेगम, अनीता चौहान, मोहित नागर, समय भाटी, संजीव नागर, शिमला सागर, सुषमा सिंह, अनुराधा चौधरी, शीतल शर्मा, विपिन नागर, समीम खान, शहनाज खान, मीना, नीतू यादव, केके भाटी, उमेश प्रधान, विशाल, अमित भाटी, सिमरन, तनिश पवार, राजेश गौड़, मोहित भाटी एडवोकेट, खुशी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
टिप्पणियां