प्राइम वीडियो ने खोले पत्ते, 55 नई सीरीज़ और फिल्मों का ऐलान
पंचायत 5, फर्जी 2 और मिर्जापुर समेत 55 प्रोजेक्ट्स का ऐलान

भारत में मनोरंजन के प्रमुख प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपने 'प्राइम वीडियो प्रेज़ेंट्स 2026' कार्यक्रम में अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल्स स्लेट की घोषणा की है। इस लाइनअप में करीब 55 नई सीरीज़ और फिल्में शामिल हैं, जो विभिन्न भाषाओं और फॉर्मेट्स में दर्शकों के लिए पेश की जाएंगी।
इस भव्य स्लेट में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड कंटेंट का व्यापक मिश्रण देखने को मिलेगा। प्रमुख नई परियोजनाओं में निखिल आडवाणी की 'द रिवोल्यूशनरीज़', विजय वर्मा अभिनीत 'मटका किंग', अली फज़ल और सोनाली बेंद्रे की 'राख', रैपर किंग की 'लुक्खे' और भारत की पहली हिंदी सुपरहीरो सीरीज़ 'वंश : द कलयुग वॉरियर्स' शामिल हैं।
इसके अलावा, दर्शकों की पसंदीदा सीरीज़ के नए सीज़न भी इस लाइनअप का हिस्सा हैं। इनमें 'फर्जी सीज़न 2', 'पंचायत सीज़न 5', 'कॉल मी बे सीज़न 2', 'दुपहिया सीज़न 2', 'दहाड़ सीज़न 2' और 'द ट्रेटर्स' सीज़न 2' शामिल हैं। प्राइम वीडियो ने क्षेत्रीय कंटेंट में भी बड़ा विस्तार किया है। तेलुगु, तमिल और अन्य भाषाओं में कई नई और लोकप्रिय कहानियों को शामिल करते हुए यह प्लेटफॉर्म विविधता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है।
इस मौके पर नए सहयोगों की भी घोषणा की गई। ऋतिक रोशन की एचआरएक्स फिल्म्स स्ट्रीमिंग में 'स्टॉर्म' और 'मेस' के साथ कदम रखेगी, जबकि आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस 'डोंट बी शाय' लेकर आएगी। कार्यक्रम में अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया की पांच नई थिएटर फिल्मों की भी घोषणा हुई, जिनमें 'रफ्तार', 'वाइब', 'दिलकशी', 'नई नवेली' और 'कुकू की कुंडली' शामिल हैं। ये फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद प्राइम वीडियो पर डिजिटल प्रीमियर के रूप में उपलब्ध होंगी।
ये भी पढ़ें मिशन कामयाब: UAE से कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा 'जग लाडकी' टैंकर, तनाव के बीच मिली बड़ी राहतप्राइम वीडियो इंडिया की डायरेक्टर और हेड ऑफ बिज़नेस शिलांगी मुखर्जी ने कहा कि यह स्लेट कंपनी के नए दौर की शुरुआत है और इसमें विविधता के साथ उच्च गुणवत्ता वाली कहानियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। वहीं, हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा ओरिजिनल लाइनअप है, जो भारतीय और वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
प्राइम वीडियो का यह नया कंटेंट स्लेट न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय कहानियों को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां