आगरा में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौके पर मौत

On
School Ad

 आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और एक तीन साल की बच्ची शामिल है। घायलों को इटावा के सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आगरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र के इटावा मार्ग पर पई के पास हादसा हुआ। एक बोलेरो गाड़ी इटावा से लौट रही थी।

अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना इतनी भयंकर थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। इस पर तुरंत पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि 5 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि अन्य 4 लोग घायल हुए। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं, 5 लोगों की मौत होने पर पुलिस ने उनके शवों को अपने कब्जे में लिया। बताया गया है कि बोलेरो गाड़ी सवार लोग इटावा के रहने वाले थे। वे राजस्थान के केला देवी से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी बीच, यह दुर्घटना हुई।

राज्यसभा सांसदों की विदाई: सभापति ने दी विदाई, सदन में भावुक हुए सदस्य ये भी पढ़ें  राज्यसभा सांसदों की विदाई: सभापति ने दी विदाई, सदन में भावुक हुए सदस्य

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर गांव वाले और वहां से गुजर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे व बचाव कर्मियों की मदद से पीड़ितों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बोलेरो चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। अभी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। 

इंदौर में भीषण आग का तांडव: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत ये भी पढ़ें  इंदौर में भीषण आग का तांडव: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Views: 85

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मध्य पूर्व तनाव के बीच व्हाइट हाउस में ट्रंप और सनाए ताकाइची की मुलाकात, ईरान संकट और ऊर्जा व्यापार पर हुई बात

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच व्हाइट हाउस में हुई बैठक ने वैश्विक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
मध्य पूर्व तनाव के बीच व्हाइट हाउस में ट्रंप और सनाए ताकाइची की मुलाकात, ईरान संकट और ऊर्जा व्यापार पर हुई बात

दक्षिण कोरिया: कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग, 50 घायल

  डेयजॉन। दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में एक कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। इस हादसे आग...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
दक्षिण कोरिया: कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग, 50 घायल

उत्तर भारत में मौसम खराब होने से बिगड़ सकता है उड़ानों का शेड्यूल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

  नई दिल्ली। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शुक्रवार को मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों के लिए एक   एयरपोर्ट...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
उत्तर भारत में मौसम खराब होने से बिगड़ सकता है उड़ानों का शेड्यूल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में शुक्रवार को नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई

निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा और फरहान खान की शादी को बताया 'लव-जिहाद', पीएम मोदी से की अपील

नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चित हुईं वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले अपनी शादी को लेकर काफी समय से चर्चा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा और फरहान खान की शादी को बताया 'लव-जिहाद', पीएम मोदी से की अपील

उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद में 7 हजार में बिक गया ईमान – दारोगा का रिश्वत कांड कैमरे में कैद

फर्रूखाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पुलिस की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है…जहां...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद में 7 हजार में बिक गया ईमान – दारोगा का रिश्वत कांड कैमरे में कैद

योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के 'विकास मॉडल' को सराहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में नौ वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के 'विकास मॉडल' को सराहा

आगरा में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौके पर मौत

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, अचानक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौके पर मौत

मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने 'बिंदल ग्रुप' (मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड) और उनके निदेशकों के आवास व संस्थानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव