मध्य पूर्व तनाव के बीच व्हाइट हाउस में ट्रंप और सनाए ताकाइची की मुलाकात, ईरान संकट और ऊर्जा व्यापार पर हुई बात

On
School Ad

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच व्हाइट हाउस में हुई बैठक ने वैश्विक राजनीति में एक अहम संदेश दिया। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच दोनों नेताओं ने न सिर्फ रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की, बल्कि अपने रिश्तों की गर्मजोशी भी दिखाई।

गुरुवार को ओवल ऑफिस से लेकर स्टेट डाइनिंग रूम तक पूरे दिन चली इस मुलाकात में औपचारिकता और रणनीतिक बातचीत का संतुलन देखने को मिला। राष्ट्रपति ट्रंप ने सनाए ताकाइची को बेहतरीन दोस्त और मजबूत साझेदार बताया और उनकी हालिया चुनावी जीत की तारीफ की। वहीं जापान के प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भी ट्रंप का समर्थन करते हुए कहा कि दुनिया में शांति सिर्फ आप ही ला सकते हैं। ओवल ऑफिस में शुरुआती बातचीत के बाद ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, चीन और अमेरिका के सहयोगियों की भूमिका जैसे विषयों पर बात हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान को अमेरिका का सबसे अहम सहयोगी बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच पिछले साल हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगा।

'सनातन' का अर्थ है, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत : कंगना रनौत ये भी पढ़ें  'सनातन' का अर्थ है, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत : कंगना रनौत

उन्होंने जापान के रक्षा क्षेत्र में बढ़ते निवेश और अमेरिकी सैन्य उपकरणों की खरीद का भी स्वागत किया। वहीं प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने इस दौरे को रणनीतिक और व्यक्तिगत दोनों स्तर पर महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय बहुत गंभीर सुरक्षा माहौल का सामना कर रही है और मध्य पूर्व के संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि वह वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए ठोस प्रस्ताव लेकर वाशिंगटन आई हैं। ईरान के मुद्दे पर सनाए ताकाइची का रुख साफ और सख्त रहा। उन्होंने कहा, "ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति कभी नहीं दी जा सकती।"

तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल ये भी पढ़ें  तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

साथ ही उन्होंने क्षेत्र में हमलों और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रभावी बंद होने की स्थिति की भी कड़ी निंदा की। जापानी मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री ताकाइची ने बताया कि दोनों देशों ने अमेरिका में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है। जापान, अमेरिका से खरीदे गए कच्चे तेल का संयुक्त भंडारण (स्टॉकपाइल) भी करना चाहता है। इसके अलावा महत्वपूर्ण खनिजों, समुद्री संसाधनों और मिनामितोरिशिमा के पास पाए जाने वाले रेयर अर्थ मड पर भी बातचीत आगे बढ़ी है। सुरक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देशों ने सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें मिसाइलों का संयुक्त विकास और उत्पादन शामिल है। साथ ही चीन, उत्तर कोरिया और 'फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक' पर भी समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने संभाला राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष का पदभार ये भी पढ़ें  पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने संभाला राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष का पदभार

व्हाइट हाउस डिनर के दौरान रिश्तों की गर्मजोशी साफ नजर आई। सनाए ताकाइची ने अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर बधाई दी और 250 अतिरिक्त चेरी ब्लॉसम के पेड़ उपहार में देने की घोषणा की। उन्होंने ट्रंप के बेटे बैरोन ट्रंप को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनकी तारीफ भी की। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री ताकाइची को 'शानदार महिला' बताते हुए कहा कि उनका स्वागत करना सम्मान की बात है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ताकाइची ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रसिद्ध वाक्य को दोहराते हुए कहा, "जापान वापस आ गया है।" अमेरिका-जापान गठबंधन लंबे समय से पूर्वी एशिया में सुरक्षा का मजबूत आधार रहा है। अमेरिकी सैन्य उपस्थिति और रक्षा सहयोग इस रिश्ते को मजबूती देते हैं। हाल के वर्षों में यह साझेदारी व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और सप्लाई चेन तक फैल गई है।

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सोनाक्षी सिन्हा के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा का आदेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने AI प्लेटफॉर्म्स को दी चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा का आदेश दिया है।...
Breaking News  मुख्य समाचार  मनोरंजन 
सोनाक्षी सिन्हा के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा का आदेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने AI प्लेटफॉर्म्स को दी चेतावनी

सहारनपुर में शेयर और IPO में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की

सहारनपुर (बड़गांव)।सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी बैंककर्मी और उसके दोस्त से शेयर ट्रेडिंग और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शेयर और IPO में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की

सहारनपुर में प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के साथ प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी न्यू...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

अमेरिकी-इजराइली मिसाइल हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत

तेहरान/वाशिंगटन/तेल अवीव। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की शुक्रवार को अमेरिकी-इजराइली हवाई...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
अमेरिकी-इजराइली मिसाइल हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत

हरियाणा क्रॉस वोटिंग : कांग्रेस विधायक शैली चौधरी बोलीं- 'कोई साबित करे छोड़ दूंगी राजनीति', पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप

पंचकूला। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग पर शोकॉज नोटिस के बाद कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने अपना...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा क्रॉस वोटिंग : कांग्रेस विधायक शैली चौधरी बोलीं- 'कोई साबित करे छोड़ दूंगी राजनीति', पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश

वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल: बीएससी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में भारी बवाल

   वाराणसी। धर्मनगरी के प्रतिष्ठित उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज के कैंपस में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल: बीएससी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में भारी बवाल

सहारनपुर में शेयर और IPO में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की

सहारनपुर (बड़गांव)।सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी बैंककर्मी और उसके दोस्त से शेयर ट्रेडिंग और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शेयर और IPO में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की

सहारनपुर में प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के साथ प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी न्यू...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

इफ्तार मामले में शिकायत करने वाले नेता रजत जायसवाल को मिली जान से मारने की धमकी

  बनारस। गंगा नदी में इफ्तार पार्टी को लेकर शिकायत करने वाले भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल   बता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
इफ्तार मामले में शिकायत करने वाले नेता रजत जायसवाल को मिली जान से मारने की धमकी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव