हरियाणा क्रॉस वोटिंग : कांग्रेस विधायक शैली चौधरी बोलीं- 'कोई साबित करे छोड़ दूंगी राजनीति', पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप

On
School Ad

पंचकूला। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग पर शोकॉज नोटिस के बाद कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने आरोप लगाए कि कई सालों से उन्हें कांग्रेस में टारगेट किया जा रहा था। अभी अन्य लोगों को बचाने के लिए उनका नाम लिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग को लेकर नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल, सढ़ौरा से रेणु बाला और रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद विधायक शैली चौधरी ने कहा कि मेरे खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने के आरोप निराधार हैं। कुछ अन्य लोगों को बचाने के लिए हमें टारगेट किया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के दौरान 9 वोट खराब हुए थे।

भारतीय नौसेना की सागर पहल: 16 देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और साझेदारी को नई मजबूती ये भी पढ़ें  भारतीय नौसेना की सागर पहल: 16 देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और साझेदारी को नई मजबूती

उत्तर प्रदेश में 'नंबर-1' बनी छपार सहकारी समिति; एमडी प्रीति भारद्वाज को भाकियू (अराजनैतिक) ने किया सम्मानित ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश में 'नंबर-1' बनी छपार सहकारी समिति; एमडी प्रीति भारद्वाज को भाकियू (अराजनैतिक) ने किया सम्मानित

अन्य लोगों का नाम नहीं लिया जा रहा है, बल्कि हमारा ही नाम आया है। उन्होंने कहा, "हमने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। कुछ लोगों को बचाया जा रहा है। 9 वोट खराब हुए, उन सभी के नाम क्यों नहीं लिए गए हैं? सिर्फ कुछ ही विधायकों के नाम क्यों लिए गए हैं? पार्टी के लोग ही अन्य विधायकों को बचाने में लगे हुए हैं।" शैली चौधरी ने नोटिस पर कहा, "हमसे एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है। हम अपना जवाब देंगे। कांग्रेस हाईकमान से यही कहेंगे कि हमने वोट दिया है। जिन्होंने असल में क्रॉस वोटिंग की है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। मैं कांग्रेस में हूं और हाईकमान का जो फैसला होगा, वह स्वीकार है।" गीता भुक्कल की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी शैली चौधरी ने जवाब दिया।

UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत' ये भी पढ़ें  UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

उन्होंने कहा, "गीता भुक्कल कैसे कह सकती हैं कि मैंने वोट खराब किया है? क्या वह अंदर थीं और क्या उन्होंने मेरे वोट को देखा है? उनको सिर्फ मीडिया में आने और गलत आरोप लगाने की आदत है।" उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई यह साबित करके दिखाता है कि हम लोग मुख्यमंत्री हाउस गए थे या हमारा कोई संपर्क मुख्यमंत्री के साथ हुआ। अगर कोई यह साबित कर देगा तो वह राजनीति छोड़ देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को दुख है। इस बात का भी दुख होता है कि सिर्फ हमारे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। शैली चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "हमें सिर्फ आज से नहीं, बल्कि कई सालों से टारगेट किया जा रहा है। पार्टी के अंदर कई सालों से यह चल रहा है।

पहले मेरे पति को फंसाया गया और उन्हें राजनीति से दूर किया गया। अब मेरे को राजनीति से बाहर करना चाहते हैं। ये लोग हमें पसंद नहीं करते हैं, इसलिए टारगेट किया जा रहा है।" कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि वोटिंग के दौरान भाजपा ने उनका विरोध किया था। शैली चौधरी ने कहा, "जब मैं वोट डालने गई तो वहां भाजपा वालों ने भी मेरे वोट का विरोध किया था। वहां पार्टी के लोगों ने बचाव किया था। मुझे 10-15 मिनट रोककर रखा गया और तीन बार सीसीटीवी चेक किए गए। उसके बाद ही मुझे वोटिंग करने दी गई थी। अगर मैं भाजपा को वोट डाल रही थी तो वही लोग क्यों फिर मेरा विरोध कर रहे थे?" उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता मुझे अच्छी तरह से जानती है। जनता मेरे साथ खड़ी है और उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर है। उन्होंने कांग्रेस के अंदर खेमेबाजी को भी स्वीकार किया। शैली चौधरी ने कहा, "पूरा हरियाणा जानता है कि खेमेबाजी के कारण ही राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। खेमेबाजी नहीं होती तो 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होती।" 

Views: 50

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, अचानक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

Kitchen gardening tips : घर बैठे उगाएं ताजी सब्जियां, किचन गार्डनिंग से बिना केमिकल का हेल्दी खाना पाए आसान तरीका

आज के समय में बाजार में मिलने वाली सब्जियों में बढ़ते रसायनों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया...
कृषि 
Kitchen gardening tips : घर बैठे उगाएं ताजी सब्जियां, किचन गार्डनिंग से बिना केमिकल का हेल्दी खाना पाए आसान तरीका

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल: भोपाल में ₹117 के करीब पहुंचे दाम, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर

   भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी का असर अब घरेलू ईंधन के दामों पर...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल: भोपाल में ₹117 के करीब पहुंचे दाम, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुजफ्फरनगर:जानसठ में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा' की नमाज, सुरक्षा के बीच मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

जानसठ (मुजफ्फरनगर): पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज जानसठ कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:जानसठ में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा' की नमाज, सुरक्षा के बीच मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

उत्तर प्रदेश

आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, अचानक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न के चलते गर्भवती महिला की मौत के मामले में अदालत ने उसके पति को दोषी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

मुरादाबाद। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार ‘जुम्मा अलविदा’ के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भारी बारिश के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव