कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, श्रीनगर-कारगिल हाईवे समेत कई रणनीतिक मार्ग बंद

जम्मू। जम्मू और कश्मीर के कई ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण सड़क संपर्क टूट गया है। श्रीनगर-कारगिल हाईवे और अन्य रणनीतिक मार्गों सहित मुख्य सड़कों को बंद करना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-कारगिल हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है। भारी बर्फ जमा होने और कम विज़िबिलिटी (दृश्यता) के कारण एहतियातन हाईवे को बंद कर दिया गया है। लगातार बर्फबारी के कारण सड़क फिसलन भरी और खतरनाक हो गई है।
ये भी पढ़ें मध्य प्रदेश: एडीजी राजा बाबू ने बताया जान को खतरा, पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षाज़ोजिला कॉरिडोर में अभी भी बर्फबारी जारी है, जिससे विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है और संवेदनशील इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। सड़क बंद होने से कश्मीर और कारगिल क्षेत्र के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। सीमा सड़क संगठन सहित सड़क साफ करने वाली एजेंसियां स्थिति पर नज़र रख रही हैं और मौसम में सुधार होते ही बर्फ हटाने का काम शुरू कर देंगी।
इस बीच राजदान दर्रे से होकर जाने वाली बांदीपोरा-गुरेज सड़क को भी ताज़ा बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया है। लगभग 85 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर अगले आदेश तक यातायात रोक दिया गया है। एक अलग एडवाइज़री में ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क को ज़ोजिला मार्ग पर बर्फ जमा होने के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन के आदेशों के बाद किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग सड़क भी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां