जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को 19 प्रतिशत बढ़ाया, अब प्रति ऑर्डर करीब 15 रुपए का करना होगा भुगतान

नई दिल्ली। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में 19.2 प्रतिशत या 2.40 रुपए प्रति ऑर्डर का इजाफा कर दिया है। यह जानकारी ऐप के लेटेस्ट बिलिंग डेटा से प्राप्त हुई। बढ़ोतरी के बाद नई प्लेटफॉर्म फीस 14.90 रुपए प्रति ऑर्डर हो गई है, जो कि पहले 12.5 रुपए थी। प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में एलपीजी की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे रेस्तरां की लागत में बढ़ोतरी देखी गई है। दिग्गज ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने आखिरी बार सितंबर 2025 में प्लेटफॉर्म शुल्क में बदलाव किया था। इससे पहले, फरवरी 2025 में, जोमैटो ने त्योहारी सीजन के दौरान प्लेटफॉर्म शुल्क को 6 रुपए प्रति ऑर्डर से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति ऑर्डर कर दिया था।
वहीं, प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी वर्तमान में कर सहित प्रति ऑर्डर 14.99 रुपए का प्लेटफॉर्म शुल्क ले रही है। जोमैटो ने अगस्त 2023 में प्रति ऑर्डर 2 रुपए का प्लेटफॉर्म शुल्क लागू किया था, जिसे बाद में प्रमुख बाजारों में धीरे-धीरे बढ़ाया गया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म बढ़ती परिचालन लागतों के बीच यूनिट इकोनॉमिक्स और मार्जिन में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जोमैटो की पेरेंट कंपनी इटरनल के शेयर 1.55 प्रतिशत या 3.55 रुपए की तेजी के साथ 232.29 रुपए पर बंद हुए। दिन के दौरान शेयर ने 236.70 रुपए का उच्चतम स्तर और 230.10 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ।
ये भी पढ़ें सोना-चांदी हुआ महंगा: चांदी की कीमतों में ₹5,200 का बड़ा उछाल, जानें 24K और 22K सोने के ताजा रेट
दिसंबर तिमाही के नतीजों में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 72.88 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 59 करोड़ रुपए था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू करीब तीन गुना बढ़कर 16,315 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 5,405 करोड़ रुपए था। मार्च 2025 में जोमैटो से इटरनल के रूप में खुद को रीब्रांड किया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां