मुरादाबाद एसएसपी ने कटघर थाना प्रभारी को निलंबित किया

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सहायक प्रबंधक प्रवीण पटेल पर चार लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले में 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक मामले में आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच करायी। लापरवाही सामने आने पर कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार को निलंबित कर दिया और उनकी जगह पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को नया प्रभारी नियुक्त कर दिया है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड के सहायक प्रबंधक हेड प्रवीण पटेल ने 12 फरवरी को कटघर थाना में थाना क्षेत्र स्थित जैतिया शाहदुल्लापुर निवासी अंशु और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कटघर क्षेत्र के एक गांव में कंपनी गैस पाइप लाइन बिछा रही है। प्रवीण पटेल 12 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे जैतिया शाहदुल्लापुर में साइट पर निरीक्षण को गए थे। इस दौरान अंशु ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की। इसी बीच बदायूं में इसी कंपनी से जुड़े दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने मामले की समीक्षा की तो पुलिस की लापरवाही सामने आई। एसएसपी ने कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार को निलंबित कर दिया। उनकी जगह जीएसटी चोरी प्रकरण की जांच कर रहे एसआईटी के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को कटघर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां