तेज बारिश के बीच सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, ईद और नवरात्रि की तैयारियों का किया औचक निरीक्षण

School Ad

मुरादाबाद। शहर में ईद और नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर थीं, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते शहर में जलभराव का खतरा बढ़ गया, जिससे एक ओर ईद की नमाज अदा करने वाले नमाजियों की चिंता बढ़ी, तो वहीं दूसरी ओर नवरात्रि के दौरान मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर भी प्रशासनिक चुनौती सामने आ गई।

ऐसे हालात में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए औचक निरीक्षण का फैसला लिया। तेज बारिश के बीच ही वह नगर निगम की टीम के साथ सड़कों पर उतर आए और व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां ये भी पढ़ें  सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

निरीक्षण की शुरुआत ईदगाह से की गई, जहां उन्होंने नमाज के दौरान किसी भी प्रकार का जलभराव न हो, इसकी विशेष रूप से जांच की। इसके बाद उन्होंने जामा मस्जिद पहुंचकर साफ-सफाई, पानी की निकासी और नमाजियों की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी हालत में नमाज के दौरान लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी ये भी पढ़ें  यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

इसके बाद नगर आयुक्त का फोकस नवरात्रि की तैयारियों पर गया। मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्होंने काली मंदिर का भी दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई, जल निकासी और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।

सहारनपुर मुठभेड़: दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलाह और चोरी की नगदी बरामद ये भी पढ़ें  सहारनपुर मुठभेड़: दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलाह और चोरी की नगदी बरामद

बारिश के बावजूद नगर आयुक्त खुद सड़कों पर उतरकर विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम की कार्यक्षमता को परखा और यह सुनिश्चित किया कि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो रही है या नहीं। जहां कहीं भी समस्या की आशंका दिखी, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

तेज बारिश में भीगते हुए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को इस तरह सक्रिय रूप से काम करते देख स्थानीय लोग हैरान रह गए। बिना किसी औपचारिकता या दिखावे के आम लोगों के बीच पहुंचकर हालात का जायजा लेने की उनकी कार्यशैली की लोगों ने सराहना की।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि, “बारिश हो या कोई अन्य परिस्थिति, ईद पर नमाजियों और नवरात्रि में देवी भक्तों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखें, सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

नगर आयुक्त के इस औचक निरीक्षण से प्रशासनिक तंत्र में सक्रियता बढ़ गई है। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश मिल गया है कि त्योहारों के दौरान व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। यह निरीक्षण न केवल तैयारियों की समीक्षा रहा, बल्कि शहर में बेहतर प्रबंधन और जनसुविधाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत पहल भी साबित हुआ।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

शामली में अचानक मौसम बदलाव, तापमान में गिरावट और हल्की बारिश से जनजीवन प्रभावित

शामली। जनपद में पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी और मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते तापमान...
शामली 
शामली में अचानक मौसम बदलाव, तापमान में गिरावट और हल्की बारिश से जनजीवन प्रभावित

शामली में मौसम का तीखा यू-टर्न: दो दिन की बारिश से 10 डिग्री लुढ़का पारा

शामली। जनपद में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले...
शामली 
शामली में मौसम का तीखा यू-टर्न: दो दिन की बारिश से 10 डिग्री लुढ़का पारा

मुजफ्फरनगरः थाना खालापार में SSP का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना खालापार का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः थाना खालापार में SSP का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर में बैंकों की ढिलाई पर बिफरे एमपी और डीएम, योजनाओं में सुस्ती पर जताई नाराजगी

   मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सलाहकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बैंकों की ढिलाई पर बिफरे एमपी और डीएम, योजनाओं में सुस्ती पर जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव