खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट तो चांदी का भाव करीब 2,500 रुपए बढ़ा

मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले दिन गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले गुरुवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,47,889 रुपए थी।
यानी एक दिन में सोने के रेट में 671 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, यदि चांदी की बात करें तो आईबीजेए के अनुसार, शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,32,364 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जो बीते गुरुवार को 2,29,873 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी एक दिन में चांदी का भाव 2,491 रुपए प्रति किलो बढ़ गया। बता दें कि आईबीजेए पर पिछले शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड का भाव 1,58,399 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,60,488 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी पिछले एक हफ्ते में सोने के रेट में 11,100 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि चांदी का भाव 28,100 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है।
वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक (शाम करीब 5.58 बजे) अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1.29 प्रतिशत यानी 1,870 रुपए की तेजी के साथ 1,46,824 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 1.15 प्रतिशत यानी 2,652 रुपए की उछाल के साथ 2,34,112 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई।
शुक्रवार को 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 1,48,302 रुपए खुलने के बाद एक समय 1,48,457 रुपए के उच्चतम स्तर तो एक समय 1,45,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गया। वहीं, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 2,39,948 रुपए पर खुलने के बाद एक समय 2,40,000 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर तो एक समय 2,30,060 रुपए प्रति किलो के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के चलते वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-ईरान युद्ध की खबरों, अमेरिकी डॉलर की दर और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से माहौल अस्थिर बना हुआ है, जिसका असर कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां