डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश सेवा, सुरक्षा, सुशासन की पहचान..सपा शासन में गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था : स्वतंत्र देव सिंह
'आज यूपी में हर-हर बम बम गूंज रहा'

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार के ‘नवनिर्माण के 09 वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर प्रयागराज आए उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार सेवा सुरक्षा सुशासन एवं विकास की परिवर्तन की अनूठी पहचान बन चुकी है।
सर्किट हाउस में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आज कानून व्यवस्था इतनी मजबूत हुई है कि देश की बेटियां किसी भी कोने में आधी रात को बेखौफ आ-जा सकती है। गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है और निःशुल्क इलाज हो रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं उत्तर प्रदेश विकसित राज्य बनकर उभर रहा है। दुनिया के लोग यहां निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी एवं योगी की चाहत है गरीबों को चांदी की चम्मच से भोजन कराएं। इसलिए उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकारी गरीबों के कल्याण के लिए हर कदम उठा रही है।
ये भी पढ़ें सोना-चांदी हुआ महंगा: चांदी की कीमतों में ₹5,200 का बड़ा उछाल, जानें 24K और 22K सोने के ताजा रेटउन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश के अंदर सपा का शासन था और उत्तर प्रदेश में आए दिन गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था। आज डबल इंजन की सरकार में हर-हर बम बम गूंज रहा है, विकास की धारा बह रही है। अयोध्या में श्री राम मंदिर और बाबा महादेव की नगरी काशी में काशी कॉरिडोर का, विंध्याचल कॉरिडोर चित्रकूट धाम, श्रृंगवेरपुर धाम निर्माण किया गया और प्रयागराज का दिव्य और भव्य महाकुंभ दुनिया के लिए मिसाल बना। उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा, जल मार्ग, वायु मार्ग की कनेक्टिविटी विकास की एक नई पहचान बनी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल विदेशी रणनीति और नीति के कारण ही रूस और यूक्रेन युद्ध के समय भारतीय वहां से सुरक्षित अपने देश आए थे और आज अमेरिका इजरायल और ईरान के युद्ध के समय भी वहां फंसे बेटे और बेटियां चाहे हिंदू की हो या मुसलमान की सुरक्षित भारत आ रहे हैं। योगी सरकार के कारण प्रदेश के गुंडे कुछ तो ऊपर चले गए और कुछ अभी भी छिपे बैठे हुए हैं। इसलिए आप लोग इन्हें अवसर मत दीजिएगा। उत्तर प्रदेश को खुशहाल बनाए रखने के लिए मोदी और योगी को मत भूलिएगा। बस आप उनकी ताकत बनकर खड़े रहिएगा बाकी काम मोदी और योगी कर देंगे।
ये भी पढ़ें मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहारइस दौरान प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, दीपक पटेल, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष सिंह पटेल, उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, गंगा पार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, धनंजय सिंह, पुष्पराज सिंह, आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां