ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 300 और अवैध जुआ व सट्टेबाजी वेबसाइट्स और ऐप्स को किया ब्लॉक

ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के तहत अब तक 8,400 प्लेटफॉर्म्स बंद

On
School Ad

 नई दिल्ली। सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 और अवैध वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन कैसीनो, स्लॉट गेम, रूलेट, लाइव डीलर टेबल और पी-टू-पी (P2P) सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ की गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस लिस्ट में सट्टा/मटका गैंबलिंग नेटवर्क और असली पैसे से खेले जाने वाले कार्ड व कैसीनो गेम ऐप्स भी शामिल हैं। इस ताजा कार्रवाई के बाद अब तक कुल करीब 8,400 अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी वेबसाइट्स को ब्लॉक किया जा चुका है। इनमें से करीब 4,900 वेबसाइट्स ऑनलाइन गेमिंग ऐक्ट लागू होने के बाद ब्लॉक की गई हैं।

 

मुजफ्फरनगर: खालापार में जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई दबोचे; छुरी से किया था मामा-भांजे पर वार, मेरठ रोड से गिरफ्तारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खालापार में जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई दबोचे; छुरी से किया था मामा-भांजे पर वार, मेरठ रोड से गिरफ्तारी

वाराणसी: सिगरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार ये भी पढ़ें  वाराणसी: सिगरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार

संसद ने 21 अगस्त 2025 को ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार एवं विनियमन विधेयक 2025 पास किया था, जिसका मकसद लोगों को ऑनलाइन पैसे वाले गेम्स के खतरे से बचाना और सुरक्षित गेमिंग को बढ़ावा देना है। संसद द्वारा 21 अगस्त 2025 को पारित 'ऑनलाइन गेमिंग प्रोत्साहन एवं विनियमन विधेयक, 2025' ऑनलाइन पैसा कमाने वाले खेलों के खतरे से नागरिकों को बचाने और अन्य प्रकार के ऑनलाइन खेलों को बढ़ावा देने एवं विनियमित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 1 अक्तूबर 2025 से लागू हुए इस नए कानून में पोकर, रम्मी और फैंटेसी स्पोर्ट्स जैसे रियल मनी गेम्स को चलाने या प्रमोट करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है, जिसमें 3 साल तक की जेल और भारी जुर्माना शामिल है। इसके साथ ही इस कानून के तहत ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण (ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का गठन भी किया गया है, जो इस सेक्टर को नियंत्रित करता है, सुरक्षित ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देता है और सट्टेबाजी वाले गेम्स पर नजर रखता है। सरकार का कहना है कि यह कदम लोगों को लत, आर्थिक नुकसान और सामाजिक परेशानियों से बचाने के लिए उठाया गया है।

उत्तर प्रदेश में 'नंबर-1' बनी छपार सहकारी समिति; एमडी प्रीति भारद्वाज को भाकियू (अराजनैतिक) ने किया सम्मानित ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश में 'नंबर-1' बनी छपार सहकारी समिति; एमडी प्रीति भारद्वाज को भाकियू (अराजनैतिक) ने किया सम्मानित

 

कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जल्दी पैसे कमाने का झूठा लालच देकर लोगों को फंसाते हैं, जिससे परिवारों को भारी नुकसान होता है। दुनिया भर में भी इस समस्या को गंभीर माना गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गेमिंग डिसऑर्डर को एक बीमारी के रूप में माना है, जिसमें व्यक्ति खेल पर नियंत्रण खो देता है और बाकी जरूरी कामों को नजरअंदाज करने लगता है, भले ही इसके नुकसान हो रहे हों। भारत में भी ऑनलाइन मनी गेम्स के कारण कई परिवारों की बचत खत्म हो चुकी है। युवा इसकी लत में फंस रहे हैं और कुछ मामलों में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। सरकार ने इन खतरों को देखते हुए सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन साथ ही एक संतुलित दृष्टिकोण भी अपनाया है। यह कानून ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को पूरी तरह रोकने के बजाय सुरक्षित और उपयोगी गेम्स को बढ़ावा देता है। ई-स्पोर्ट्स और शैक्षणिक या सामाजिक गेम्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि सट्टेबाजी और जुए जैसे नुकसानदायक गेम्स को अलग कर उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

Views: 77

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

एयर इंडिया की बड़ी चूक, 9 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी कनाडा जाने वाली फ्लाइट

नई दिल्ली। एयर इंडिया की दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही एक फ्लाइट को उड़ान भरने के करीब 9...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
एयर इंडिया की बड़ी चूक, 9 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी कनाडा जाने वाली फ्लाइट

कमर्शियल एलपीजी संकट : होटल-ढाबों के कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

बरेली। शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत गहराने से होटल और फास्ट फूड कारोबार पर गंभीर असर पड़ा है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
कमर्शियल एलपीजी संकट : होटल-ढाबों के कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कैश काउंटर में रखे रुपयों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

दैनिक राशिफल: 21 मार्च, 2026, शनिवार

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 21 मार्च, 2026, शनिवार

धन और परिवार: संतुलन में ही सफलता

आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जिस 'धन' के पीछे दिन-रात भाग रहा है, वह जीवन जीने का साधन तो...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
धन और परिवार: संतुलन में ही सफलता

उत्तर प्रदेश

कमर्शियल एलपीजी संकट : होटल-ढाबों के कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

बरेली। शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत गहराने से होटल और फास्ट फूड कारोबार पर गंभीर असर पड़ा है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
कमर्शियल एलपीजी संकट : होटल-ढाबों के कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कैश काउंटर में रखे रुपयों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव