चावल-गेहूं में मजबूती, चीनी नरम; दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ गेहूं में भी मजबूती रही जबकि चीनी की कीमतों में गिरावट देखी गयी। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 49 रुपये बढ़कर 3,837 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं 36 रुपये महंगा हुआ और 2,818 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी 31 रुपये बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव देखा गया। तुअर दाल की औसत कीमत 37 रुपये और मसूर दाल की छह रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मूंग दाल 41 रुपये और उड़द दाल 19 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। चना दाल के भाव कमोबेश अपरिवर्तित रहे।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज अवकाश रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.89 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
ये भी पढ़ें सोना-चांदी हुआ महंगा: चांदी की कीमतों में ₹5,200 का बड़ा उछाल, जानें 24K और 22K सोने के ताजा रेट
स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 267 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। मूंगफली तेल 127 रुपये और वनस्पति 125 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल में 96 रुपये की गिरावट रही। सोया तेल 160 रुपये और सरसों तेल 51 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 29 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। वहीं, चीनी 11 रुपये सस्ती हुई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां