मध्य पूर्व में तनाव का असर! डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93 के पार

मुंबई। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को अब तक के सबसे निचले स्तर 93.12 पर पहुंच गया है। यह पहली बार है, जब अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले घरेलू मुद्रा 93 के स्तर के पार निकल गई है।
डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 0.55 प्रतिशत गिरकर 93.12 हो गया है। बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 92.63 पर बंद हुआ। मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका, इजरायल के बीच युद्ध होने के बाद से घरेलू मुद्रा पर दबाव बना हुआ है और तब से यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत लुढ़क चुकी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपया 92.8 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक जोखिम से बचने के ट्रेंड के बीच रुपए पर लगातार दबाव का संकेत देता है।
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि 93.00 से ऊपर लगातार बढ़त से तेजी का रुझान मजबूत हो सकता है, जहां 93.20-93.40 रुकावट का स्तर और 92.70 एवं 92.50-92.40 का स्तर सपोर्ट लेवल है। हालांक, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है, सेंसेक्स 900 अंक से अधिक या लगभग 1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी लगभग 300 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़ा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से बिकवाली जारी है। एक्सचेंज के मुताबिक, गुरुवार को एफआईआई ने 7,558.19 करोड़ रुपए की इक्विटी से निकासी की थी। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक, डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 93.65 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.3 डॉलर प्रति बैरल पर था।
ये भी पढ़ें DGCA New Rules: अब फ्लाइट में एक ही PNR पर मिलेगी साथ-साथ सीट, नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्जतेल की कीमतों में गिरावट अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान के बाद आई, जिन्होंने संकेत दिया कि वैश्विक कीमतों को कम करने में मदद के लिए वाशिंगटन समुद्र में मौजूद ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर सकता है। हालिया गिरावट के बावजूद, भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के 21वें दिन में प्रवेश करने के साथ ही, ब्रेंट क्रूड की कीमत में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 2 मार्च को 77.74 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 19 मार्च को 108.65 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां