निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा और फरहान खान की शादी को बताया 'लव-जिहाद', पीएम मोदी से की अपील

On
School Ad

नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चित हुईं वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले अपनी शादी को लेकर काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। फरमान खान के साथ केरल में शादी करने के बाद उनके परिवारवालों ने लड़के पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन अब फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है और इसे केरल का प्रभाव बताया है। फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने  बातचीत में कहा, "वे निश्चित रूप से केरल सरकार को धन्यवाद देंगे क्योंकि केरल ने ऐसे लड़के को वहां दामाद बनाया है। आप हाल के आंकड़ों से देख सकते हैं कि केरल में लगभग डेढ़ हजार लड़कियों को विदेश भेजा गया है और वो भी हवाई जहाज में नहीं बल्कि कंटेनर में भर कर भेजा गया है। इतना ही नहीं, दिल्ली और मध्य प्रदेश से भी लड़कियां गायब हो रही है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला  ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला

खतौली महा-संग्राम: 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में मदन भैया और विक्रम सैनी के बीच 'महा-मुकाबला'; जानें कौन आगे और कौन-कौन है मुकाबले में ? ये भी पढ़ें  खतौली महा-संग्राम: 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में मदन भैया और विक्रम सैनी के बीच 'महा-मुकाबला'; जानें कौन आगे और कौन-कौन है मुकाबले में ?

अगर सरकार और जांच एजेंसियां इस मुद्दे पर गहन जांच करती है तो उसके तार केरल से जुड़े होंगे। उन्होंने कहा कि लड़कियों के गायब होने के पीछे केरल सरकार की बहुत बड़ी भूमिका हो सकता है। सनातन धर्म को बदनाम करने में केरल सरकार सबसे आगे रही है। निर्देशक सनोज मिश्रा ने आगे कहा, "असल बात यह है कि जब सीएए का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, तब उन्हें (फरमान खान) शाहीन बाग में शरजील इमाम के साथ कई बार देखा गया था। बहुत सारी कड़ियां हैं, जो साफ दिखाती हैं कि इन मामलों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का हाथ है।" उन्होंने छांगुर बाबा का उदाहरण देते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन का काम कैसे किया जाता था। कई मुस्लिम बेरोजगार लड़के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े हैं, जो जिन कामों में संलिप्त हैं। सनोज मिश्रा ने बताया कि फरमान खान कोई अभिनेता नहीं है, उसकी कोई फिल्म नहीं है, बस फिल्म के नाम पर पूजा होती है, एक पोस्टर रिलीज होता है, बस। यह सब इस घटना को अंजाम देने के लिए किया गया।

उत्तर प्रदेश में 'नंबर-1' बनी छपार सहकारी समिति; एमडी प्रीति भारद्वाज को भाकियू (अराजनैतिक) ने किया सम्मानित ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश में 'नंबर-1' बनी छपार सहकारी समिति; एमडी प्रीति भारद्वाज को भाकियू (अराजनैतिक) ने किया सम्मानित

उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह से अपील की है कि वो इस मामले को गंभीरता से लें क्योंकि यह सिर्फ मोनालिसा का मामला नहीं, बल्कि पूरे देश की लड़कियों की सुरक्षा का मामला है। मोनालिसा और फरहान खान की शादी को लेकर निर्देशक ने कहा, "दोनों की शादी लव जिहाद है। सब कुछ बिल्कुल साफ है, सारे मामले स्पष्ट हैं। वह बागपत के रहने वाले एक मुस्लिम हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। वह जूते ठीक करने वाले एक व्यक्ति के बेटे हैं और उन्होंने केरल जाकर शादी कर ली, जो लव जिहाद का एक बड़ा केंद्र बन गया है। केरल वामपंथियों का बड़ा हब है, सालों से सनातन धर्म के पीछे पड़े हैं। केरल स्टोरी पर जो फिल्में हमारे देश में बनी हैं, केरल की सच्चाई दिखाती हैं।" 

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

वाराणसी में गंगा किनारे विवाद – बयान से बढ़ा तनाव, NSA की मांग तेज

वाराणसी। गंगा किनारे हुई एक कथित घटना को लेकर माहौल गरमा गया है…जहां इफ्तार और नदी में कथित रूप...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में गंगा किनारे विवाद – बयान से बढ़ा तनाव, NSA की मांग तेज

ब्राह्मी दूध: नींद और याददाश्त को करना है बेहतर, रोज करें गुणों से भरपूर ब्राह्मी का इस तरीके से सेवन

  नई दिल्ली। आयुर्वेद में सदियों से प्रकृति की गोद से मिली जड़ी-बूटियों के सहारे रोग से निजात पाने का ऐसी...
लाइफस्टाइल 
ब्राह्मी दूध: नींद और याददाश्त को करना है बेहतर, रोज करें गुणों से भरपूर ब्राह्मी का इस तरीके से सेवन

गर्मियों में फाइबर का बेहतरीन स्रोत है कटहल, हृदय को देगा नई मजबूती

नई दिल्ली। शीत ऋतु की विदाई और ग्रीष्मकाल के आगमन के साथ ही बाजारों में कटहल की उपलब्धता बढ़ जाती...
हेल्थ 
गर्मियों में फाइबर का बेहतरीन स्रोत है कटहल, हृदय को देगा नई मजबूती

मुरादाबाद: शॉर्ट सर्किट से स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुए लाखों के फ्रिज-वॉशिंग मशीन

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बड़े स्क्रैप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: शॉर्ट सर्किट से स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुए लाखों के फ्रिज-वॉशिंग मशीन

बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार

   बिजनौर। जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में नवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान खाना दर्जनों लोगों...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा किनारे विवाद – बयान से बढ़ा तनाव, NSA की मांग तेज

वाराणसी। गंगा किनारे हुई एक कथित घटना को लेकर माहौल गरमा गया है…जहां इफ्तार और नदी में कथित रूप...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में गंगा किनारे विवाद – बयान से बढ़ा तनाव, NSA की मांग तेज

मुरादाबाद: शॉर्ट सर्किट से स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुए लाखों के फ्रिज-वॉशिंग मशीन

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बड़े स्क्रैप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: शॉर्ट सर्किट से स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुए लाखों के फ्रिज-वॉशिंग मशीन

बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार

   बिजनौर। जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में नवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान खाना दर्जनों लोगों...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार

मेरठ में मौत को छूकर निकला युवक – गैस सिलेंडर ब्लास्ट का खौफनाक VIDEO

मेरठ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है…जहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और उसके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मौत को छूकर निकला युवक – गैस सिलेंडर ब्लास्ट का खौफनाक VIDEO

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव