बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार

On
School Ad

 

बिजनौर। जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में नवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान खाना दर्जनों लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी जानलेवा साबित हुआ। मंडावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन गांवों में कुट्टू की पकौड़ी और पूड़ी खाने से अपर जिला अधिकारी (एडीएम) सहित करीब 30 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। बीमारों में महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें आनन-फानन में विभिन्न निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और खाद्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

जौनपुर: कोडीन सिरप मामले मे आरोपिताें की अग्रिम जमानत खारिज ये भी पढ़ें  जौनपुर: कोडीन सिरप मामले मे आरोपिताें की अग्रिम जमानत खारिज

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरौड़ा, लाहककला, मोहनपुर और खैरुल्लापुर सहित कई गांवों में गुरुवार रात व्रत के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन किया गया था। इस दौरान एडीएम ने भी कुट्टू के आटे से बना फलाहार ग्रहण किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ ही देर बाद लोगों को जी मिचलाने, सिर चकराने, घबराहट और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। सिकरौड़ा निवासी राजेंद्र सिंह के परिवार के कई सदस्य, जिनमें उनकी पत्नी चंद्रकाली और बच्चे अंश, अंशिका, रिया व आराध्य शामिल हैं, अचानक बीमार पड़ गए। इसी तरह खैरुल्लापुर में मनोरमा देवी और उनके बच्चों की भी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने नजीबाबाद के मोटा आम क्षेत्र स्थित एक किराना दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था।

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा ये भी पढ़ें  एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

अस्पतालों में रात भर मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा। मंडावली के ओम चौधरी अस्पताल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में मरीजों का उपचार चल रहा है। फिलहाल चिकित्सकों ने एडीएम सहित सभी पीड़ितों की हालत स्थिर बताई है, लेकिन गांव में अभी भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि पिछले वर्ष भी जिले में इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन प्रशासन द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई न किए जाने के कारण दुकानदार बेखौफ होकर घटिया सामग्री बेच रहे हैं।

यूपी को 4 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक DGP; योगी सरकार ने UPSC को भेजा अफसरों का पैनल, राजीव कृष्ण और रेणुका मिश्रा दौड़ में सबसे आगे ये भी पढ़ें  यूपी को 4 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक DGP; योगी सरकार ने UPSC को भेजा अफसरों का पैनल, राजीव कृष्ण और रेणुका मिश्रा दौड़ में सबसे आगे

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने गांवों का दौरा कर पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। विभाग द्वारा संबंधित दुकान से आटे के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंडावली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और पीड़ितों की ओर से औपचारिक शिकायत मिलते ही दोषी दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे व्रत के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच परख करने के बाद ही उसका सेवन करें।

Views: 119

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर के मेजर ने पेश की अनूठी मिसाल: शादी में ठुकराया दहेज, शगुन में लिया मात्र 1 रुपया और नारियल

सहारनपुर। आज के दौर में जहां शादियां अपनी चमक-धमक और भारी-भरकम दहेज के लिए जानी जाती हैं, वहीं उत्तर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के मेजर ने पेश की अनूठी मिसाल: शादी में ठुकराया दहेज, शगुन में लिया मात्र 1 रुपया और नारियल

मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर भड़के उपभोक्ता, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चौपाल लगाकर मौके पर किया निस्तारण

   मुजफ्फरनगर। जनपद में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में व्याप्त भारी आक्रोश और तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर भड़के उपभोक्ता, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चौपाल लगाकर मौके पर किया निस्तारण

गाजियाबाद में बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: विदेशी आकाओं के इशारे पर हो रही थी संवेदनशील ठिकानों की निगरानी, 9 और गिरफ्तार

   गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी सिंडिकेट का...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: विदेशी आकाओं के इशारे पर हो रही थी संवेदनशील ठिकानों की निगरानी, 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद के कनावनी में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

   गाजियाबाद। जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कनावनी में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज पूरी...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद के कनावनी में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मनीष मल्होत्रा की मां पुष्पा मल्होत्रा का निधन, करण जौहर और करीना कपूर,परिनिती चोपड़ा समेत कई सितारे पहुंचे घर

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर...
Breaking News  मनोरंजन 
मनीष मल्होत्रा की मां पुष्पा मल्होत्रा का निधन, करण जौहर और करीना कपूर,परिनिती चोपड़ा समेत कई सितारे पहुंचे घर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर के मेजर ने पेश की अनूठी मिसाल: शादी में ठुकराया दहेज, शगुन में लिया मात्र 1 रुपया और नारियल

सहारनपुर। आज के दौर में जहां शादियां अपनी चमक-धमक और भारी-भरकम दहेज के लिए जानी जाती हैं, वहीं उत्तर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के मेजर ने पेश की अनूठी मिसाल: शादी में ठुकराया दहेज, शगुन में लिया मात्र 1 रुपया और नारियल

उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर: लखनऊ-अयोध्या में ओले गिरे, आकाशीय बिजली से 5 की मौत, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर: लखनऊ-अयोध्या में ओले गिरे, आकाशीय बिजली से 5 की मौत, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान

आध्यात्मिक रंग में रंगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: संत प्रेमानंद महाराज को हाथ जोड़कर किया प्रणाम,कैंसर यूनिट का उद्घाटन

वृंदावन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने परिवार के साथ तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान शुक्रवार सुबह कान्हा की नगरी...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
आध्यात्मिक रंग में रंगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: संत प्रेमानंद महाराज को हाथ जोड़कर किया प्रणाम,कैंसर यूनिट का उद्घाटन

वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल: बीएससी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में भारी बवाल

   वाराणसी। धर्मनगरी के प्रतिष्ठित उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज के कैंपस में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल: बीएससी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में भारी बवाल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव