गाजियाबाद में बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: विदेशी आकाओं के इशारे पर हो रही थी संवेदनशील ठिकानों की निगरानी, 9 और गिरफ्तार

School Ad

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। विदेशी नंबरों के माध्यम से देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के ठिकानों की गोपनीय जानकारी साझा करने वाले इस गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अब 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ गई है।

इस पूरे प्रकरण की शुरुआत 14 मार्च को हुई थी, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें व वीडियो विदेशी नंबरों पर भेज रहे हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा था और उनके खिलाफ 'ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट' (शासकीय गुप्त बात अधिनियम) तथा 'भारतीय न्याय संहिता' की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शासन के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था।

गाजियाबाद: 30 लाख की सनसनीखेज लूट निकली फर्जी, कर्ज से बचने के लिए रची थी साजिश, तीन 'साजिशकर्ता' गिरफ्तार ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: 30 लाख की सनसनीखेज लूट निकली फर्जी, कर्ज से बचने के लिए रची थी साजिश, तीन 'साजिशकर्ता' गिरफ्तार

एसआईटी की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में कुल 11 नए नाम प्रकाश में आए, जिनमें से 9 को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें विदेशी नंबरों से सीधे निर्देश और टास्क दिए जाते थे। जासूसी के इस आधुनिक तरीके में आरोपियों ने संवेदनशील स्थानों पर सौर ऊर्जा (सोलर पावर) से चलने वाले सिम-आधारित स्टैंड-अलोन सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। इन कैमरों के जरिए विदेशी आका सीधे महत्वपूर्ण ठिकानों की लाइव फीड देख रहे थे।

नोएडा में क्राइम ब्रांच व सीबीआई जांच में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार ये भी पढ़ें  नोएडा में क्राइम ब्रांच व सीबीआई जांच में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो महत्वपूर्ण स्थानों से जासूसी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आधुनिक कैमरे बरामद कर लिए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस काम के बदले आरोपियों को मोटी रकम का भुगतान किया जा रहा था। पुलिस अब इन पैसों के लेन-देन के स्रोतों और बैंक खातों की पड़ताल कर रही है।

मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार

फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है ताकि इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में अभी कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं और फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि अब तक कितनी संवेदनशील जानकारी सीमा पार भेजी जा चुकी है।

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। पत्नी के कथित संबंधों के शक में युवक की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

TVS Raider या Hero Xtreme 125R कौन है बेहतर कम बजट में कौन सी बाइक देगी ज्यादा फायदा

अगर आप कम बजट में एक स्टाइलिश और दमदार 125cc बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके मन में...
ऑटोमोबाइल 
TVS Raider या Hero Xtreme 125R कौन है बेहतर कम बजट में कौन सी बाइक देगी ज्यादा फायदा

गुरुग्राम में 3 लाख से ज्यादा जल कनेक्शन काटने की तैयारी शुरु, ढाबों और सर्विस स्टेशनों पर कसेगा शिकंजा

गुरुग्राम। साइबर सिटी में पेयजल की बर्बादी और अवैध रूप से पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ नगर...
देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गुरुग्राम 
गुरुग्राम में 3 लाख से ज्यादा जल कनेक्शन काटने की तैयारी शुरु, ढाबों और सर्विस स्टेशनों पर कसेगा शिकंजा

नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

अलीगढ़। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) का गाना “सरके चुनर तेरी सरके” इन दिनों विवादों के केंद्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। पत्नी के कथित संबंधों के शक में युवक की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

अलीगढ़। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) का गाना “सरके चुनर तेरी सरके” इन दिनों विवादों के केंद्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया धाराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव