गाजियाबाद के कनावनी में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

गाजियाबाद। जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कनावनी में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। ईद-उल-फितर से ठीक पहले पड़ने वाले इस विशेष जुमे के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश की खुशहाली व आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ मांगी।
ये भी पढ़ें दिल्ली के पालम में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौतसुरक्षा की दृष्टि से गाजियाबाद पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर नजर आया। कनावनी और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इंदिरापुरम थाना पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवानों ने भी क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर चप्पे-चप्पे पर निगरानी सुनिश्चित की, जिससे नमाज के दौरान यातायात या अन्य किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके।
नमाज संपन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। इस दौरान नमाजियों ने बताया कि उन्होंने विशेष दुआओं में मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की कामना की है। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और नमाज पूरी तरह सकुशल संपन्न हुई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न कराने के लिए स्थानीय धर्मगुरुओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। आगामी ईद के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है और सोशल मीडिया के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले बाजारों में भी कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां