गुरुग्राम में 3 लाख से ज्यादा जल कनेक्शन काटने की तैयारी शुरु, ढाबों और सर्विस स्टेशनों पर कसेगा शिकंजा

महानगर में 7 लाख प्रॉपर्टी आईडी पर मात्र 2 लाख वैध कनेक्शन, प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ेगा बिल

School Ad

गुरुग्राम। साइबर सिटी में पेयजल की बर्बादी और अवैध रूप से पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। निगम ने शहर में सक्रिय लगभग 3.5 लाख अवैध पेयजल कनेक्शनों को काटने के लिए मेगा अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई की गाज सबसे पहले सूरत नगर पर गिरी, जहां 58 अवैध कनेक्शन काटे गए। 

निगम के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में वर्तमान में 7 लाख 15 हजार प्रॉपर्टी आईडी पंजीकृत हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से केवल 1 लाख 94 हजार लोगों ने ही पानी के वैध कनेक्शन लिए हैं। उससे भी गंभीर स्थिति यह है कि केवल 80 हजार लोगों ने ही अपने पानी के बिल को प्रॉपर्टी आईडी से लिंक किया है। निगम का मानना है कि करीब साढ़े तीन लाख लोग अवैध रूप से पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे राजस्व को भारी चपत लग रही है।

छत्तीसगढ़ में रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की मौत ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की मौत

व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सर्विस स्टेशन निशाने पर
निगम को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट और अवैध रूप से चल रहे वाहन सर्विस स्टेशनों पर पेयजल का धड़ल्ले से व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है। घरेलू सप्लाई के पानी से गाड़ियां धोने और व्यवसाय चलाने वालों के खिलाफ अब सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने भी मांग की है कि पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए ऐसे सर्विस स्टेशनों को तुरंत बंद किया जाए।

गुजरात के अहमदाबाद में कुल ₹2.90 करोड़ के नकली नोटों का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  गुजरात के अहमदाबाद में कुल ₹2.90 करोड़ के नकली नोटों का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

प्रॉपर्टी आईडी से जोड़ना होगा पानी का बिल
इस विसंगति को दूर करने के लिए निगम ने अब कड़ा आदेश जारी किया है। सभी उपभोक्ताओं को अपने पानी के बिलों को प्रॉपर्टी आईडी के साथ कनेक्ट करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वालों के कनेक्शन अवैध माने जाएंगे और उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के काट दिया जाएगा।

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 37 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, पुलिस ने शुरू की जांच ये भी पढ़ें  फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 37 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, पुलिस ने शुरू की जांच

निगम आयुक्त की सख्त चेतावनी
गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होने कहा कि अवैध कनेक्शन लेने या पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल संरक्षण केवल निगम की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। शहर को बेहतर बनाने के लिए नागरिक सहयोग करें और अपने कनेक्शन वैध करवाएं। 

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर की अध्यक्षता में शुक्रवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

हॉर्मुज स्ट्रेट विवाद: ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया सुरक्षित मार्ग, राजदूत बोले- 'भारत हमारा सच्चा दोस्त'

  मुंबई। मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के   स्वाभाविक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
हॉर्मुज स्ट्रेट विवाद: ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया सुरक्षित मार्ग, राजदूत बोले- 'भारत हमारा सच्चा दोस्त'

सहारनपुर : शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

सहारनपुर।  रमजान के  महीने में मुसलमान पूरी अकीदत्त के साथ 30 रोजे रखते हैं। आज जुम्मे को 30 वां यह...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लोकार्पण की सफलता के लिए विधायक ने की बैठक

  नोएडा। आगामी 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर इसी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लोकार्पण की सफलता के लिए विधायक ने की बैठक

उत्तर प्रदेश ने 9 वर्षों में कायम की सुशासन, सुरक्षा एवं समावेशी विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां: बृजेश सिंह

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह...
दिल्ली NCR  नोएडा 
उत्तर प्रदेश ने 9 वर्षों में कायम की सुशासन, सुरक्षा एवं समावेशी विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां: बृजेश सिंह

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर की अध्यक्षता में शुक्रवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सहारनपुर : शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

सहारनपुर।  रमजान के  महीने में मुसलमान पूरी अकीदत्त के साथ 30 रोजे रखते हैं। आज जुम्मे को 30 वां यह...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश सेवा, सुरक्षा, सुशासन की पहचान..सपा शासन में गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था : स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार के ‘नवनिर्माण के 09 वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश सेवा, सुरक्षा, सुशासन की पहचान..सपा शासन में गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था : स्वतंत्र देव सिंह

इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा

सहारनपुर। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फैंस की ओर से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव