नोएडा में जिम्स व एमिटी ने क्लिनिकल प्रशिक्षण और अनुसंधान पत्र पर किया समझौता

नोएडा । छात्रों को क्लिनिकल प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के अवसर प्रदान करने के लिए आज एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बिहेवियरल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस और ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के मध्य समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।
इस समझौता पत्र पर एमिटी विवि. की वाइस चांसलर डा. बलविंदर शुक्ला की मौजूदगी में जिम्स के निदेशक बिग्रेडियर राकेश गुप्ता और एमिटी की संयुक्त कुलसचिव आशा प्रेमनाथ ने हस्ताक्षर किये।
वहीं समझौता पत्र हस्ताक्षर समारोह में बिग्रेडियर राकेश गुप्ता ने कहा कि हमारा संस्थान आमजन के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने के कार्य कर रहा है। मरीज और अनुसंधान हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और इसी क्रम में एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बिहेवियरल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस के साथ मिलकर हम अनुसंधान व नवाचार के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ना चाहते है। यह ऐतिहासिक समझौता पत्र दोनों संस्थानों को विकास को अवसर प्रदान करेगा और इसका बेहतरीन उपयोग प्रशिक्षण, शिक्षा, अनुसंधान व नवाचार के लिए होगा।
डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक समझौता पत्र हैं जो मानिसक एवं व्यवहारिक स्वास्थ्य के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग और संयुक्त अनुसंधान की संभावनाओं को तलाशनें में हमारी सहायता करेगा। वर्तमान समय में किसी भी देश की उन्नति संस्थानों के अनुसंधान व नवचार पर आधारित होती है। ऐसे में नेपथ्य में कार्य करने की बजाय आपसी सहयोग, संयुक्त अनुसंधान, छात्रों के मध्य नये कौशल और रोगों के निवारण के नये तरीके ईजाद करेगा जो देश को विकसित भारत 2047 का लक्ष्य हासिल करने में भी सहायक होगा।
डा सुनिल कुमार खत्री ने कहा कि इस समझौता पत्र को एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बिहेवियरल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस तक सीमित ना रखकर बल्कि एमिटी के अन्य संस्थानों द्वारा फार्मेसी, बायोतकनीकी, मॉलेक्यूलर रिसर्च आदि मेें आपसी सहयोग की संभावनाओं को देखा जा सकता है। कई ऐसे अनुसंधान व प्रशिक्षण क्षेत्र है जहां मिलकर कार्य किया जा सकता है। किसी भी समझौता पत्र के हस्ताक्षर के बाद उसका नियमित मूल्यांकन आवश्यक है जिससे कार्य में प्रगति होती रहे।
इस अवसर पर जिम्स के निदेशक बिग्रेडियर राकेश गुप्ता सहित जिम्स की डीन डा. रंभा पाठक, एचओडी डा. अभिषेक भारती और एसोसिएट प्रोफेसर डा. किरन जाखर ने एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा. अतुल चौहान ने मुलाकात भी की। इस समारोह में एमिटी के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा. सुनिल कुमार खत्री, डीन (एजुकेशन) डा. एसके श्रीवास्तव और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बिहेवियरल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस की निदेशक डा. कल्पना श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां