कोंच में मिठाई की दुकान में गैस रिफलिंग करते सिलेंडर फटा, दुकानदार झुलसा

उरई। उत्तर प्रदेश के जालाैन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ सागर तिराहे पर एक मिठाई की दुकान पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में धमाका हो गया, जिससे दुकानदार प्रभात अग्रवाल गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर निवासी प्रभात अग्रवाल सुबह अपनी मिठाई की दुकान पर काम कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुकान के अंदर रखे एक बड़े कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। उसी समय दुकान में दूध भी गर्म किया जा रहा था। बताया जाता है कि रिफिलिंग के दौरान अचानक निकली चिंगारी सिलेंडर के संपर्क में आ गई, जिससे तेज आग लग गई और फिर जोरदार धमाका हुआ।
विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज आसपास के क्षेत्र में दूर तक सुनाई दी। धमाके से दुकान के अंदर का सामान बिखर गया और आसपास की दुकानों के शीशे भी चटक गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और अन्य दुकानदार मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और घायल दुकानदार को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही सागर चौकी इंचार्ज सुमित पांडे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल प्रभात अग्रवाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सागर चौकी इंचार्ज सुमित पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां