देश में किसान हितो के लिए एक्शन मोड में केंद्र सरकार: ओलावृष्टि से नुकसान का होगा वैज्ञानिक आकलन, बीमा क्लेम में नहीं होगी देरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने की समीक्षा: खरीफ की तैयारी के लिए बनाया '5-जोन' फॉर्मूला, 'क्वालिटी' खेती का रोडमैप तैयार

School Ad

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कृषि भवन में देश के कृषि परिदृश्य की व्यापक समीक्षा की। हाल के दिनों में कई राज्यों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए उन्होने स्पष्ट किया कि भारतीय कृषि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के दूसरे चरण में कृषि की रणनीति केवल कागजों या दिल्ली के वातानुकूलित कमरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टोली सीधे किसानों के पास 'खेत-स्तर' पर पहुंचेगी।

कृषि परिदृश्य को लेकर इस समीक्षा बैठक में चौहान ने कृषि सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दो टूक कहा कि राज्यों के साथ समन्वय कर 'क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट' में तेजी लाई जाए। उन्होंने जोर दिया कि आगामी पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी को देखते हुए किसानों को समय पर मौसम संबंधी वैज्ञानिक सलाह पहुंचाई जाए। यदि किसान का नुकसान हुआ है, तो वैज्ञानिक तरीके से बीमे के क्लेम तुरंत बनने चाहिए। राहत की फाइलें दफ्तरों में नहीं, बल्कि सहायता किसानों के बैंक खातों में दिखनी चाहिए। दिल्ली में बनने वाली कृषि नीतियों की परंपरा को तोड़ते हुए चौहान ने घोषणा की कि अब खरीफ फसलों की तैयारी के लिए केवल दिल्ली में एक बैठक नहीं होगी। इसके बजाय, देश को उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, पूर्वी भारत और हिली स्टेट्स (उत्तर-पूर्व सहित) के पांच जोनों में बांटा गया है। इसके तहत 7 अप्रैल को  जयपुर (राजस्थान), 17 अप्रैल को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और 24 अप्रैल को ओडिशा में कृषि मंथन के लिए कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। अन्य दो जोनों की तिथियां जल्द घोषित होंगी। मसलन अब खेत के स्तर तक वैज्ञानिक सलाह पहुंचाने के लिए कृषि मंत्रालय 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' और क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। इसके तहत हर फसल के लिए एक अलग रोडमैप तैयार किया जा रहा है, ताकि जोखिम प्रबंधन और प्रोक्योरमेंट रेडीनेस (खरीद की तैयारी) के बीच बेहतर तालमेल बिठाया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्यों को दी भावपूर्ण विदाई, कहा- नए सांसद उनसे सीखें ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्यों को दी भावपूर्ण विदाई, कहा- नए सांसद उनसे सीखें

विशेषज्ञों और सफल किसानों का संगम
इन सम्मेलनों की विशेषता यह होगी कि इसमें केवल सरकारी अधिकारी ही नहीं, बल्कि आईसीएआर के वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसान, किसान उत्पादक संगठन और निजी क्षेत्र के वे प्रतिनिधि शामिल होंगे जिन्होंने प्रोसेसिंग और मार्केटिंग में उत्कृष्ट कार्य किया है। इसका उद्देश्य बुआई (Sowing) से पहले किसान को सही किस्म और आधुनिक पद्धति की जानकारी देना है। मंत्री ने 'बीज से बाजार' तक की पूरी वैल्यू चेन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अब हर प्रमुख फसल और हर राज्य के लिए एक अलग “कृषि रोडमैप” तैयार किया जाएगा। सोयाबीन, मक्का और नारियल जैसी फसलों पर विस्तृत चर्चा शुरू हो चुकी है, जिसमें उत्पादन बढ़ाना, गुणवत्ता में सुधार, रोगों से मुकाबला और 'क्लीन प्लांटिंग मटीरियल' की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है।

अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला ये भी पढ़ें  अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

दलहन आत्मनिर्भरता: 'जितना किसान बेचेगा, उतना हम खरीदेंगे'
भारत को दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंत्री ने 'दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' की समीक्षा की। उन्होंने घोषणा की कि सरकार तुअर, मसूर और उड़द की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए तैयार है। इसके लिए नेफेड और सीसीएफ जैसी एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसानों को बाजार में कम दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े। कृषि नीति में बड़े बदलाव का संकेत देते हुए श्री चौहान ने कहा कि अब फोकस अनाज की मात्रा के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी होगा। उन्होंने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध 'शरबती गेहूं' का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों को बाजार में 400 रुपये तक का प्रीमियम मिलता है। सरकार अब बायोफोर्टिफाइड और बेहतर किस्मों के बीज किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या तैयार, संघ परंपरा से शुरू होगा नववर्ष दिवस ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या तैयार, संघ परंपरा से शुरू होगा नववर्ष दिवस

 

Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

रुपया 64 पैसे गिरा, पहली बार 93 प्रति डॉलर के पार

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 64.50 रुपये प्रति डॉलर टूटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 93.5350 रुपये प्रति डॉलर...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
रुपया 64 पैसे गिरा, पहली बार 93 प्रति डॉलर के पार

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया विज्ञापनों के लिए आयोग के कड़े नियम..अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर राजनीतिक विज्ञापन देने से पहले सरकारी समिति की अनुमति जरूरी

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के मद्देनजर चुनावी विज्ञापनों और सोशल मीडिया के उपयोग...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया विज्ञापनों के लिए आयोग के कड़े नियम..अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर राजनीतिक विज्ञापन देने से पहले सरकारी समिति की अनुमति जरूरी

मुजफ्फरनगर: मीरापुर व रामराज में हुई अलविदा जुमे की नमाज, अलर्ट मोड पर रही पुलिस  

मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज क्षेत्र में पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर व रामराज में हुई अलविदा जुमे की नमाज, अलर्ट मोड पर रही पुलिस  

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी में अर्जित 98300...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर की अध्यक्षता में शुक्रवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव