गाजियाबाद में सड़क पर इफ्तार के वायरल वीडियो के बाद बढ़ा तनाव, हिंदू रक्षा दल ने दी हनुमान चालीसा पाठ की चेतावनी

School Ad

गाजियाबाद। जनपद के खोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुल्ला कॉलोनी में सड़क पर इफ्तार आयोजित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। इस घटनाक्रम ने अब सांप्रदायिक रंग लेना शुरू कर दिया है, क्योंकि हिंदू रक्षा दल ने इसके जवाब में लेबर चौक पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का खुला ऐलान कर दिया है। प्रशासन और पुलिस अब इस संवेदनशील स्थिति को नियंत्रित करने की कवायद में जुट गए हैं।

पूरा मामला मुल्ला कॉलोनी का है, जहां रमजान के दौरान सड़क के बीचों-बीच दस्तरखान बिछाकर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि सड़क पर भारी भीड़ जमा होने और सामूहिक रूप से खान-पान के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों और बाइक सवारों को रास्ता बदलकर तंग गलियों से निकलना पड़ा। वीडियो के सार्वजनिक होते ही स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए।

ग्रेटर नोएडा में समाजवादी महिला सभा ने रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में  किया प्रदर्शन ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में समाजवादी महिला सभा ने रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में किया प्रदर्शन

वीडियो का संज्ञान लेते हुए हिंदू रक्षा दल के नेता सोनू शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए घोषणा की है कि आने वाले मंगलवार को मुल्ला कॉलोनी के लेबर चौक पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। सोनू शर्मा ने तर्क दिया कि यदि सार्वजनिक सड़कों पर इफ्तार का आयोजन किया जा सकता है, तो सड़कों पर हनुमान चालीसा पढ़ने में भी किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

गाजियाबाद के कनावनी में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम ये भी पढ़ें  गाजियाबाद के कनावनी में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

इस घोषणा के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती के संकेत मिल रहे हैं और खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। स्थानीय निवासियों में इस खींचतान को लेकर चिंता व्याप्त है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने या सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आयोजकों की पहचान करने और स्थिति को शांत करने के प्रयासों में लगी हुई है।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लोकार्पण की सफलता के लिए विधायक ने की बैठक ये भी पढ़ें  नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लोकार्पण की सफलता के लिए विधायक ने की बैठक

आगामी मंगलवार को होने वाले संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सभी की नजरें अब जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं कि वे इस टकराव को टालने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं।

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

क्या भोजन के साथ फल खाना सही है? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

नई दिल्ली। भोजन और फल दोनों ही शरीर के लिए जरूरी हैं। बदलती जीवनशैली में शादी-ब्याह, पार्टियों और होटलों में...
हेल्थ 
क्या भोजन के साथ फल खाना सही है? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

गिफ्ट सिटी से खुला ग्लोबल निवेश का रास्ता, अब भारतीय निवेशक 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कर सकेंगे इन्वेस्टमेंट

अहमदाबाद। भारतीय निवेशकों के लिए अब दुनिया के बड़े शेयर बाजारों तक पहुंच बेहद आसान हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
गिफ्ट सिटी से खुला ग्लोबल निवेश का रास्ता, अब भारतीय निवेशक 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कर सकेंगे इन्वेस्टमेंट

शामली: उद्यमियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, जिला उद्योग बंधु की बैठक में त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

   शामली। जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान...
शामली 
शामली: उद्यमियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, जिला उद्योग बंधु की बैठक में त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर: मोरना में इफ्तार पार्टी में उमड़ा सर्व समाज

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के मोरना क्षेत्र में शुक्रवार को 'अलविदा जुमा' के मुकद्दस अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द की एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना में इफ्तार पार्टी में उमड़ा सर्व समाज

यीडा की बोर्ड बैठक में परिसम्पत्तियों के आवंटन व बिड दरों में हुई वृद्धि, वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की शुक्रवार को 89वीं बोर्ड हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए...
दिल्ली NCR  नोएडा 
यीडा की बोर्ड बैठक में परिसम्पत्तियों के आवंटन व बिड दरों में हुई वृद्धि, वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पास

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी में अर्जित 98300...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर की अध्यक्षता में शुक्रवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के कामों की समीक्षा, दिखायी सख्ती

सहारनपुर : शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

सहारनपुर।  रमजान के  महीने में मुसलमान पूरी अकीदत्त के साथ 30 रोजे रखते हैं। आज जुम्मे को 30 वां यह...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश सेवा, सुरक्षा, सुशासन की पहचान..सपा शासन में गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था : स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार के ‘नवनिर्माण के 09 वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश सेवा, सुरक्षा, सुशासन की पहचान..सपा शासन में गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था : स्वतंत्र देव सिंह

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव