यीडा की बोर्ड बैठक में परिसम्पत्तियों के आवंटन व बिड दरों में हुई वृद्धि, वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की शुक्रवार को 89वीं बोर्ड हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न परिसम्पत्तियों के आवंटन व बिड दरों में वृद्धि की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय का बजट को पास किया गया। इसके अलावा यातायात पार्क सह प्रशिक्षण केंद्र (Traffic Park cum Training Centre) को यीडा क्षेत्र में स्थापित करने की हरी झण्डी दी गई।
यमुना प्राधिकरण की 89वीं बोर्ड बैठक में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव औद्योगिक एवं यीडा अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सीईओ राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न परिसम्पत्तियों आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत, औद्योगिक के आवंटन व बिड दरों में मुद्रा स्फीति दर को दृष्टिगत रखते हुए 3.58 प्रतिशत की, मामूली वृद्धि के प्रस्ताव को पास किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 बजट के लिए 11,82,969.19 लाख की प्राप्तियां तथा वहीं वित्तीय वर्ष 2020-27 बजट के लिए 11,81,101.46 लाख का व्यय प्रस्तावित किया गया। इसके अलावा यमुना क्षेत्रान्तर्गत राया अर्बन सेन्टर की महायोजना के अन्तर्गत विकसित की जाने वाली हैरिटेज सिटी परियोजना के लिए बिड डाक्युमेन्ट में आंशिक संशोधन करते हुए शासन को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें दिल्ली-एनसीआर : बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट, एक्यूआई भी ग्रीन और येलो जोन में पहुंचा
इसके अलावा बोर्ड सदस्यों द्वारा यमुना प्राधिकरण के जेवर क्षेत्र में होण्डा इण्डिया फाउन्डेशन के सहयोग से यातायात पार्क सह प्रशिक्षण केंद्र (Traffic Park cum Training Centre) स्थापित करने की सहमति प्रदान की गई। इसका निर्माण कार्य होण्डा इण्डिया फाउन्डेशन द्वारा अपने सीएसआर फंड से करवाया जायेगा। प्राधिकरण द्वारा इस कार्य के लिए भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी तथा भूमि का स्वामित्व प्राधिकरण का ही रहेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां