दिल्ली-एनसीआर : बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट, एक्यूआई भी ग्रीन और येलो जोन में पहुंचा

On
School Ad

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर में मौसम ने बीते दो दिनों की तरह आज भी अपना रुख बरकरार रखा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं कभी-कभी 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह, दोपहर, शाम और रात—चारों समय में अलग-अलग चरणों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं वायु गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी; आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी ये भी पढ़ें  दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी; आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण आंकड़ों के अनुसार एनसीआर के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अब ग्रीन और येलो जोन में पहुंच गया है। अलीपुर में एक्यूआई 91, आया नगर में 90 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 96 दर्ज किया गया, जो ग्रीन श्रेणी में आता है। वहीं आनंद विहार में एक्यूआई 178, बवाना में 122, चांदनी चौक में 116 और कैंटोनमेंट एरिया में 124 दर्ज किया गया, जो येलो (मध्यम) श्रेणी में शामिल है। हालांकि बुराड़ी क्षेत्र में एक्यूआई 366 रिकॉर्ड किया गया, जो रेड जोन में आता है और वहां प्रदूषण का स्तर अभी भी गंभीर बना हुआ है। नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 111, सेक्टर-62 में 103, सेक्टर-1 में 150 और सेक्टर-116 में 117 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 146, लोनी में 173, संजय नगर में 126 और वसुंधरा में 142 दर्ज किया गया, जो येलो जोन में आता है।

गाजियाबाद: नवरात्रि में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार; कुट्टू का आटा और सेंधा नमक समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: नवरात्रि में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार; कुट्टू का आटा और सेंधा नमक समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त

मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 मार्च को बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 21 और 22 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जबकि 23 मार्च से 25 मार्च तक मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना जताई गई है। इन दिनों अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज हवाओं और बारिश के कारण प्रदूषण में गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि, तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

अधिवक्ता सम्मान बचाओं संघर्ष समिति ने 19 मार्च को जनरल बॉडी की बुलाई बैठक, धरना- प्रर्दशन रहा जारी ये भी पढ़ें  अधिवक्ता सम्मान बचाओं संघर्ष समिति ने 19 मार्च को जनरल बॉडी की बुलाई बैठक, धरना- प्रर्दशन रहा जारी

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को 19 प्रतिशत बढ़ाया, अब प्रति ऑर्डर करीब 15 रुपए का करना होगा भुगतान

नई दिल्ली। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में 19.2 प्रतिशत या 2.40 रुपए प्रति ऑर्डर का इजाफा कर...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को 19 प्रतिशत बढ़ाया, अब प्रति ऑर्डर करीब 15 रुपए का करना होगा भुगतान

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया धाराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

'पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुआ':बदनामी से सीता का रोल छिना; हरियाणवी एक्ट्रेस ने महिला आयोग का खटखटाया दरवाजा, लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़। मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के बीच छिड़ा विवाद अब कानूनी गलियारों तक पहुंच...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
'पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुआ':बदनामी से सीता का रोल छिना; हरियाणवी एक्ट्रेस ने महिला आयोग का खटखटाया दरवाजा, लगाए गंभीर आरोप

आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, अचानक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया धाराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, अचानक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव