ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

School Ad

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग की। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग में क्षेत्राधिकारी कटघर, सिविल लाइंस, हाईवे और कोतवाली समेत विभिन्न सर्किलों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुरादाबाद: बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने दबोचे तीन शातिर बदमाश ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने दबोचे तीन शातिर बदमाश

अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, मस्जिदों और प्रमुख चौराहों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने और सूचना तंत्र को सक्रिय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या तैयार, संघ परंपरा से शुरू होगा नववर्ष दिवस ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या तैयार, संघ परंपरा से शुरू होगा नववर्ष दिवस

ब्रीफिंग के दौरान साफ तौर पर कहा गया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने, आम जनता के साथ संवाद बनाए रखने और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्टेज पर मंत्री अनिल कुमार का नाम भूले डिप्टी CM, फिर हाथ जोड़कर मांगी माफी ये भी पढ़ें  स्टेज पर मंत्री अनिल कुमार का नाम भूले डिप्टी CM, फिर हाथ जोड़कर मांगी माफी

प्रशासन की प्राथमिकता है कि ईद का त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। इसके लिए जिले भर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और हर महत्वपूर्ण स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों को भी अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर नजर रखने के लिए भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

मुरादाबाद पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है और जिले में अमन-चैन बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश सेवा, सुरक्षा, सुशासन की पहचान..सपा शासन में गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था : स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार के ‘नवनिर्माण के 09 वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश सेवा, सुरक्षा, सुशासन की पहचान..सपा शासन में गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था : स्वतंत्र देव सिंह

21 मार्च का भाग्यशाली राशिफल:- नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां चंद्रघंटा की कृपा

कल 21 मार्च का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि यह चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
21 मार्च का भाग्यशाली राशिफल:- नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां चंद्रघंटा की कृपा

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

  नई द‍िल्‍ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब   दूतावास...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें क्या इस बार भी चमकेगा उनका बल्ला

IPL का नया सीजन शुरू होने वाला है और हर बार की तरह इस बार भी कुछ खिलाड़ियों पर खास...
खेल  क्रिकेट 
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें क्या इस बार भी चमकेगा उनका बल्ला

Indore crime news: इंदौर में कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी 15 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Indore crime news: इंदौर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे शहर में डर का माहौल बना दिया...
मध्य प्रदेश 
Indore crime news: इंदौर में कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी 15 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश सेवा, सुरक्षा, सुशासन की पहचान..सपा शासन में गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था : स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार के ‘नवनिर्माण के 09 वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश सेवा, सुरक्षा, सुशासन की पहचान..सपा शासन में गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था : स्वतंत्र देव सिंह

इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा

सहारनपुर। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फैंस की ओर से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा

माता की चौखट पर श्रद्धा से झुके शीश, ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जगत जननी मां विंध्यवासिनी की चौखट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
माता की चौखट पर श्रद्धा से झुके शीश, ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर, कनेक्टिविटी और इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसी से औद्योगिक विकास का ईकोसिस्टम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव