सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

On
School Ad

 नई द‍िल्‍ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आई है। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान में भारतीय नागर‍िक की मौत की बात सामने आई। दूतावास ने भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु पर भारत सरकार और दूतावास की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की है। दूतावास की ओर से सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट क‍िया गया, ''रियाद में 18 मार्च को हुई हालिया घटनाओं में एक भारतीय नागरिक के दुखद निधन पर भारतीय दूतावास अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

 

खतौली महा-संग्राम: 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में मदन भैया और विक्रम सैनी के बीच 'महा-मुकाबला'; जानें कौन आगे और कौन-कौन है मुकाबले में ? ये भी पढ़ें  खतौली महा-संग्राम: 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में मदन भैया और विक्रम सैनी के बीच 'महा-मुकाबला'; जानें कौन आगे और कौन-कौन है मुकाबले में ?

राज्यसभा सांसदों की विदाई: सभापति ने दी विदाई, सदन में भावुक हुए सदस्य ये भी पढ़ें  राज्यसभा सांसदों की विदाई: सभापति ने दी विदाई, सदन में भावुक हुए सदस्य

दूतावास मृतक के परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। हम इस मामले में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'' सूत्रों के अनुसार ईरान लगातार उन पड़ोसी देशों पर हमलावर बना हुआ है जो इस युद्ध में अमेर‍िका-इजरायल के सहयोग में हैं। सऊदी अरब पर भी ईरान की ओर से लगातार हमले क‍िए जा रहे हैं। इससे पहले भी गुरुवार को ही सऊदी की राजधानी रियाद में हुई मीटिंग में 12 इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त बयान में ईरान से हमले तुरंत रोकने और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने की बात कही थी। यह बयान अजरबैजान, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, तुर्किए और संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रियों की ओर से जारी किया गया था। बयान में मंत्रियों ने खाड़ी देशों-जॉर्डन, अजरबैजान और तुर्किए पर हमलों की निंदा की।

सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह ये भी पढ़ें  सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

 

विदेश मंत्रियों ने कहा कि ईरान ने रिहायशी क्षेत्रों, नागरिकों के इलाके के ढांचे, जिसमें तेल की फैसिलिटी, डीसेलिनेशन प्लांट, एयरपोर्ट, रेजिडेंशियल बिल्डिंग और डिप्लोमैटिक जगहों को टारगेट किया है। वहीं, शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बीते द‍िनों द‍िए एक बयान में दावा क‍िया था क‍ि अमेरिका और इजरायल कुछ स्थानों से पश्चिम एशिया में अरब देशों पर हमले कर रहे हैं। अराघची ने कहा था कि ईरान क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर बैठक करने और हमलों के लक्ष्यों की प्रकृति की जांच के लिए एक संयुक्त समिति बनाने के लिए तैयार है। अब्बास अराघची ने दावा क‍िया था कि अमेरिका ने ईरान के शाहेद 136 ड्रोन के समान एक ड्रोन विकसित किया है, जिसका नाम "लुकास" है, जो अरब देशों में लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए है। अब्बास अराघची का दावा था क‍ि ईरान के हमले केवल अमेरिकी ठिकानों और हितों को निशाना बनाते हैं, और यह उन हमलों के बदले में है जो इन साइट्स से शुरू किए गए थे। 

Views: 89

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली में मौसम का तीखा यू-टर्न: दो दिन की बारिश से 10 डिग्री लुढ़का पारा

शामली। जनपद में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले...
शामली 
शामली में मौसम का तीखा यू-टर्न: दो दिन की बारिश से 10 डिग्री लुढ़का पारा

मुजफ्फरनगरः थाना खालापार में SSP का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना खालापार का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः थाना खालापार में SSP का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर में बैंकों की ढिलाई पर बिफरे एमपी और डीएम, योजनाओं में सुस्ती पर जताई नाराजगी

   मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सलाहकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बैंकों की ढिलाई पर बिफरे एमपी और डीएम, योजनाओं में सुस्ती पर जताई नाराजगी

ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 300 और अवैध जुआ व सट्टेबाजी वेबसाइट्स और ऐप्स को किया ब्लॉक

  नई दिल्ली। सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 और अवैध वेबसाइट्स और   संसद...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 300 और अवैध जुआ व सट्टेबाजी वेबसाइट्स और ऐप्स को किया ब्लॉक

शामली: बिल्डिंग की छत पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी 

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके विजय चौक पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक...
शामली 
शामली: बिल्डिंग की छत पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी 

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी में अर्जित 98300...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव