उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर: लखनऊ-अयोध्या में ओले गिरे, आकाशीय बिजली से 5 की मौत, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान

On
School Ad

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर और सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में ओले गिरने से मौसम पूरी तरह बदल गया। इस प्राकृतिक आपदा के बीच प्रयागराज, बलरामपुर, बहराइच और मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन किसानों सहित कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मुरादाबाद टाउन हॉल में पुलिस कर्मी की दबंगई, महिलाओं से धक्का-मुक्की और युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद टाउन हॉल में पुलिस कर्मी की दबंगई, महिलाओं से धक्का-मुक्की और युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ बारिश का यह दौर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान मथुरा में सबसे तेज 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गईं, जबकि नोएडा, आगरा और बुलंदशहर में भी हवा की गति 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। सबसे अधिक बारिश बागपत और बुलंदशहर में रिकॉर्ड की गई है। काशी में भी धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे घाटों पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों को अपना सामान समेटकर लौटना पड़ा।

यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी ये भी पढ़ें  यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें तेज हवा के दबाव से बिछ गई हैं, वहीं सरसों और आलू की फसलों पर भी बर्बादी का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि कटाई के समय हुई इस बारिश से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह दफ्तर जाने वाले लोग और स्कूली बच्चे रेनकोट व छतरियों के सहारे गंतव्य तक पहुंचते नजर आए।

पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे ये भी पढ़ें  पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान के पास सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिनों तक बना रहेगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल दो दिन बाद ही मौसम के सामान्य होने के आसार जताए गए हैं। प्रशासन ने आकाशीय बिजली और तेज आंधी को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Views: 92

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को 19 प्रतिशत बढ़ाया, अब प्रति ऑर्डर करीब 15 रुपए का करना होगा भुगतान

नई दिल्ली। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में 19.2 प्रतिशत या 2.40 रुपए प्रति ऑर्डर का इजाफा कर...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को 19 प्रतिशत बढ़ाया, अब प्रति ऑर्डर करीब 15 रुपए का करना होगा भुगतान

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया धाराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

'पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुआ':बदनामी से सीता का रोल छिना; हरियाणवी एक्ट्रेस ने महिला आयोग का खटखटाया दरवाजा, लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़। मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के बीच छिड़ा विवाद अब कानूनी गलियारों तक पहुंच...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
'पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुआ':बदनामी से सीता का रोल छिना; हरियाणवी एक्ट्रेस ने महिला आयोग का खटखटाया दरवाजा, लगाए गंभीर आरोप

आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, अचानक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया धाराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, अचानक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव