गुरुग्राम के स्कूलों में बम की अफवाह फैलाने वाला बांग्लादेशी नागरिक काबू

डर का माहौल पैदा करने के लिए बम होने की ईमेल भेजी थी-आरोपित नौ साल पहले अवैध रूप से आया था बंगलादेश से भारत

On
School Ad

गुरुग्राम। गुरुग्राम के स्कूलों में बम होने की झूठी ईमेल भेजकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित करीब नौ साल पहले अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत आया था और फर्जी दस्तावेजों के सहारे यहां रह रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपित सौरभ विश्वास उर्फ माइकल (30 वर्ष) ने स्वीकार किया कि उसने स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने के लिए बम होने की अफवाह फैलाई थी। वह मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है और फिलहाल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के श्रीपल्ली बाजार, गोविंदपल्ली इलाके में रह रहा था।

वाराणसी: सिगरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार ये भी पढ़ें  वाराणसी: सिगरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित डिजिटल मार्केटिंग और ग्राफिक्स का काम करता था और पिछले पांच वर्षों से फ्रीलांसिंग कर रहा था। वह एक फेसबुक ग्रुप के माध्यम से मामुनूर राशिद नामक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने उससे जीमेल आईडी मांगीं। आरोपित ने करीब 300 जीमेल आईडी उपलब्ध करवाईं, जिसके बदले उसे लगभग 250 यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) प्राप्त हुए।

लोकसभा: 'सरके चुनरिया' विवाद पर अश्विनी वैष्णव बोले- गाने पर लगा बैन, अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा ये भी पढ़ें  लोकसभा: 'सरके चुनरिया' विवाद पर अश्विनी वैष्णव बोले- गाने पर लगा बैन, अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

पुलिस के अनुसार, इन्हीं ईमेल आईडी में से एक का इस्तेमाल गुरुग्राम के स्कूलों में बम होने की झूठी सूचना भेजने के लिए किया गया था। दरअसल, 28 जनवरी 2026 को गुरुग्राम के कई स्कूलों में बम होने की सूचना ईमेल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और व्यापक जांच की, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक नहीं मिला।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या तैयार, संघ परंपरा से शुरू होगा नववर्ष दिवस ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या तैयार, संघ परंपरा से शुरू होगा नववर्ष दिवस

इस मामले में स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर साइबर दक्षिण थाना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित को गुजरात से गिरफ्तार किया। फिलहाल हरियाणा पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। पत्नी के कथित संबंधों के शक में युवक की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

TVS Raider या Hero Xtreme 125R कौन है बेहतर कम बजट में कौन सी बाइक देगी ज्यादा फायदा

अगर आप कम बजट में एक स्टाइलिश और दमदार 125cc बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके मन में...
ऑटोमोबाइल 
TVS Raider या Hero Xtreme 125R कौन है बेहतर कम बजट में कौन सी बाइक देगी ज्यादा फायदा

गुरुग्राम में 3 लाख से ज्यादा जल कनेक्शन काटने की तैयारी शुरु, ढाबों और सर्विस स्टेशनों पर कसेगा शिकंजा

गुरुग्राम। साइबर सिटी में पेयजल की बर्बादी और अवैध रूप से पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ नगर...
देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गुरुग्राम 
गुरुग्राम में 3 लाख से ज्यादा जल कनेक्शन काटने की तैयारी शुरु, ढाबों और सर्विस स्टेशनों पर कसेगा शिकंजा

नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

अलीगढ़। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) का गाना “सरके चुनर तेरी सरके” इन दिनों विवादों के केंद्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। पत्नी के कथित संबंधों के शक में युवक की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

अलीगढ़। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) का गाना “सरके चुनर तेरी सरके” इन दिनों विवादों के केंद्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया धाराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव