आध्यात्मिक रंग में रंगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: संत प्रेमानंद महाराज को हाथ जोड़कर किया प्रणाम,कैंसर यूनिट का उद्घाटन

On
School Ad

वृंदावन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने परिवार के साथ तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान शुक्रवार सुबह कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचीं। भारी बारिश के बीच सुबह करीब 7 बजे राष्ट्रपति ने श्री राधा केली कुंज आश्रम जाकर विख्यात संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इस दौरान राष्ट्रपति ने पूरी विनम्रता के साथ हाथ जोड़कर संत को प्रणाम किया, जिस पर संत प्रेमानंद ने 'राधे-राधे' कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आश्रम के अन्य संतों ने राष्ट्रपति का माला पहनाकर और चुनरी ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और दोनों नातिनें आद्याश्री व नित्याश्री भी मौजूद रहीं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति और संत प्रेमानंद के बीच करीब 25 मिनट तक गहन आध्यात्मिक चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रपति काफी भाव-विभोर नजर आईं। राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को उनके 56वें जन्मदिन की बधाई भी दी, जो उन्होंने गुरुवार 19 मार्च को मनाया था। आध्यात्मिक संवाद के बाद राष्ट्रपति का काफिला बाबा नीम करौरी महाराज के आश्रम के लिए रवाना हुआ।

गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार ये भी पढ़ें  गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

धार्मिक यात्रा के साथ-साथ राष्ट्रपति ने जनसेवा के कार्यों में भी शिरकत की। संत से मुलाकात के बाद वह रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे आधुनिक कैंसर यूनिट ‘नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ का विधिवत उद्घाटन किया। इस आधुनिक यूनिट के शुरू होने से क्षेत्र के कैंसर रोगियों को विश्वस्तरीय उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

जौनपुर: कोडीन सिरप मामले मे आरोपिताें की अग्रिम जमानत खारिज ये भी पढ़ें  जौनपुर: कोडीन सिरप मामले मे आरोपिताें की अग्रिम जमानत खारिज

इससे पूर्व, राष्ट्रपति ने अपने दौरे के पहले दिन अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में मत्था टेका था। वहां उन्होंने राम मंदिर परिसर का भ्रमण किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंदिर निर्माण की बारीकियों के बारे में जानकारी ली। अयोध्या के बाद वह मथुरा पहुंचीं और वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में राधा-श्याम सुंदर का पूजन-अर्चन किया। राष्ट्रपति की इस यात्रा को लेकर पूरे जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला ये भी पढ़ें  अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

Views: 91

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुजफ्फरनगर:जानसठ में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा' की नमाज, सुरक्षा के बीच मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

जानसठ (मुजफ्फरनगर): पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज जानसठ कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:जानसठ में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा' की नमाज, सुरक्षा के बीच मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न के चलते गर्भवती महिला की मौत के मामले में अदालत ने उसके पति को दोषी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

मुरादाबाद। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार ‘जुम्मा अलविदा’ के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भारी बारिश के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

टीएमयू फिजियोथेरेपी स्टुडेंट्स की साई में एजुकेशनल विजिट, खेल विज्ञान और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों का लिया अनुभव

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
टीएमयू फिजियोथेरेपी स्टुडेंट्स की साई में एजुकेशनल विजिट, खेल विज्ञान और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों का लिया अनुभव

उत्तर प्रदेश

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न के चलते गर्भवती महिला की मौत के मामले में अदालत ने उसके पति को दोषी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

मुरादाबाद। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार ‘जुम्मा अलविदा’ के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भारी बारिश के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

टीएमयू फिजियोथेरेपी स्टुडेंट्स की साई में एजुकेशनल विजिट, खेल विज्ञान और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों का लिया अनुभव

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
टीएमयू फिजियोथेरेपी स्टुडेंट्स की साई में एजुकेशनल विजिट, खेल विज्ञान और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों का लिया अनुभव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव