मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर भड़के उपभोक्ता, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चौपाल लगाकर मौके पर किया निस्तारण

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में व्याप्त भारी आक्रोश और तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विशेष पहल की है। नगर पालिका सभागार में आयोजित एक जन चौपाल के दौरान मंत्री ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान लगभग 50 उपभोक्ताओं ने अपनी गंभीर समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।

चौपाल में पहुंचे उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। जनता का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो जाती है। कई मामलों में उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि मीटर में डिस्प्ले और लाइट जलने के बावजूद घरों की बिजली कटी रहती है। इसके अलावा, तकनीकी खराबी और मीटरों के जंप होने जैसी समस्याओं से भी लोग खासे परेशान नजर आए। उपभोक्ताओं की नाराजगी को देखते हुए मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी बारीकियों और समस्याओं के समाधान के लिए एक विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाए ताकि आम जनता को जागरूक किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी उपभोक्ता की बिजली कटती है, तो विभाग को तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए उसका समाधान करना होगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार की प्राथमिकता हर समस्या का त्वरित निस्तारण करना है।

मुजफ्फरनगर: निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का मीनाक्षी स्वरूप ने किया उद्घाटन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का मीनाक्षी स्वरूप ने किया उद्घाटन

चौपाल के दौरान अधिकांश शिकायतों का निपटारा ऑन-स्पॉट किया गया, जिससे पीड़ित उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। मंत्री ने विभाग को यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की शिकायतों के लिए विशेष हेल्पलाइन या डेस्क की व्यवस्था की जाए ताकि उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इस दौरान बिजली विभाग के कई अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता भी मौजूद रहे, जिन्हें फील्ड स्तर पर सुधार के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

खतौली भाजपा में 'बगावत' की लहर: बाल्मीकि और वैश्य समाज ने खोला मोर्चा; बोले- 'बीजेपी को हमसे सिर्फ वोट और चंदा चाहिए, सम्मान नहीं' ये भी पढ़ें  खतौली भाजपा में 'बगावत' की लहर: बाल्मीकि और वैश्य समाज ने खोला मोर्चा; बोले- 'बीजेपी को हमसे सिर्फ वोट और चंदा चाहिए, सम्मान नहीं'

Views: 138

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

  मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स   दूसरी...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। पत्नी के कथित संबंधों के शक में युवक की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

TVS Raider या Hero Xtreme 125R कौन है बेहतर कम बजट में कौन सी बाइक देगी ज्यादा फायदा

अगर आप कम बजट में एक स्टाइलिश और दमदार 125cc बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके मन में...
ऑटोमोबाइल 
TVS Raider या Hero Xtreme 125R कौन है बेहतर कम बजट में कौन सी बाइक देगी ज्यादा फायदा

गुरुग्राम में 3 लाख से ज्यादा जल कनेक्शन काटने की तैयारी शुरु, ढाबों और सर्विस स्टेशनों पर कसेगा शिकंजा

गुरुग्राम। साइबर सिटी में पेयजल की बर्बादी और अवैध रूप से पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ नगर...
देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गुरुग्राम 
गुरुग्राम में 3 लाख से ज्यादा जल कनेक्शन काटने की तैयारी शुरु, ढाबों और सर्विस स्टेशनों पर कसेगा शिकंजा

नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

अलीगढ़। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) का गाना “सरके चुनर तेरी सरके” इन दिनों विवादों के केंद्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। पत्नी के कथित संबंधों के शक में युवक की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

अलीगढ़। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) का गाना “सरके चुनर तेरी सरके” इन दिनों विवादों के केंद्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया धाराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव