मुजफ्फरनगर: गौशाला के नाम पर जमीन का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात शातिर गिरफ्तार

School Ad

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की भोपा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गौशाला के लिए जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरोह के सरगना समेत सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने ठगी गई रकम में से 22 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी, कंप्यूटर उपकरण और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। इस बड़ी कामयाबी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

घटनाक्रम के अनुसार शुकतीर्थ स्थित निर्मोही अखाड़ा के निवासी पीड़ित विष्णुदास ने 18 मार्च को थाना भोपा में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि हासिम नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें गौशाला के लिए जमीन दिलाने का झांसा दिया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनसे 28 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें गठित की गईं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी शुरू की गई।

मुजफ्फरनगर भाजपा में 'रार': 27 सदस्यीय टीम पर अपनों ने ही उठाए सवाल; 'सदर' का दबदबा और ' 3 दागियों' की एंट्री से कार्यकर्ताओं में रोष  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर भाजपा में 'रार': 27 सदस्यीय टीम पर अपनों ने ही उठाए सवाल; 'सदर' का दबदबा और ' 3 दागियों' की एंट्री से कार्यकर्ताओं में रोष

पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 19 मार्च को तुगलकपुर रोड स्थित एक मुर्गा फार्म पर छापेमारी की, जहां से गिरोह के सभी सात सदस्यों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गिरोह के सरगना हासिम के अलावा प्रवीन, दिलशाद, सुखविन्दर, फैजाव, रवीश और अब्दुल कादिर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए ठगी के अनोखे तरीके का खुलासा किया। गिरोह ने बड़ी ही चालाकी से नजीर नाम के एक व्यक्ति को फर्जी जमीन मालिक के रूप में पेश किया था और उसका नकली आधार कार्ड भी तैयार कर लिया था।

खतौली भाजपा में 'बगावत' की लहर: बाल्मीकि और वैश्य समाज ने खोला मोर्चा; बोले- 'बीजेपी को हमसे सिर्फ वोट और चंदा चाहिए, सम्मान नहीं' ये भी पढ़ें  खतौली भाजपा में 'बगावत' की लहर: बाल्मीकि और वैश्य समाज ने खोला मोर्चा; बोले- 'बीजेपी को हमसे सिर्फ वोट और चंदा चाहिए, सम्मान नहीं'

आरोपियों ने इसी फर्जी आधार कार्ड के जरिए 42 बीघा जमीन का सौदा 31 लाख रुपये में तय किया और फर्जी इकरारनामा तैयार कर पीड़ित से साढ़े अट्ठाइस लाख रुपये वसूल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने इस्तेमाल किए गए फर्जी सिम कार्ड भी नष्ट कर दिए थे। पुलिस ने इनके पास से वह कंप्यूटर और प्रिंटर भी बरामद कर लिया है जिसका उपयोग फर्जी दस्तावेज बनाने में किया जाता था। एसएसपी मुजफ्फरनगर ने इस साहसिक और सफल ऑपरेशन के लिए थाना भोपा पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मीट दुकानों का अतिक्रमण और दुर्गंध बंद हो, आस्था से समझौता नहीं:- शिवसेना  ये भी पढ़ें  मीट दुकानों का अतिक्रमण और दुर्गंध बंद हो, आस्था से समझौता नहीं:- शिवसेना 

Views: 253

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से कंपनी की कारें 2 प्रतिशत तक होंगी महंगी

। लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपनी...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से कंपनी की कारें 2 प्रतिशत तक होंगी महंगी

हरियाणा: सलाखों के पीछे पंहुचे कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में फरार जेल अधीक्षक

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड और जेल की सलाखों के पीछे से संचालित होने वाले अवैध नेटवर्क...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: सलाखों के पीछे पंहुचे कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में फरार जेल अधीक्षक

मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

मथुरा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए बर्बर हमले के मुख्य आरोपी और...
उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  हरियाणा  मथुरा 
मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इससे पहले...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

मध्य प्रदेश: हादसों में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की सहायता

भोपाल। मध्य प्रदेश में हादसों में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए पुलिस सैलरी पैकेज योजना बड़ी...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: हादसों में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की सहायता

उत्तर प्रदेश

मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

मथुरा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए बर्बर हमले के मुख्य आरोपी और...
उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  हरियाणा  मथुरा 
मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

विकास के नहीं बल्कि विनाश के रहे हैं योगी सरकार के नौ साल: अजय राय

लखनऊ- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विकास के नहीं बल्कि विनाश के रहे हैं योगी सरकार के नौ साल: अजय राय

सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में एक ज्ञापन कमिश्नर को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने गौशाला में लगातार बढ़ती गौवंश की संख्या को देखते हुए गौशाला का विस्तार करने तथा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव